Annapurna Jayanti 2023 Kab Hai: हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि को अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन माता पार्वती का ही एक रूप माता अन्नपूर्णा पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। इसलिए हर साल मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा के दिन अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाती है। इस दिन देवी अन्नपूर्णा की विधि-विधान से पूजा करने का विधान है। ऐसा माना जाता है कि पूजा करने से साधक को जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है और भंडार हमेशा भरा रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं कब है अन्नपूर्णा जयंती और शुभ मुहूर्त के बारे में।
Annpurana Jayanti
