अध्यात्म

Annapurna Jayanti 2023: कब है अन्नपूर्णा जयंती? यहां जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Annapurna Jayanti 2023 Date: अन्नपूर्णा जयंती मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन माता पार्वती का ही एक रूप माता अन्नपूर्णा पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। इसलिए हर साल मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा के दिन अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाती है। आइए जानते हैं कब है अन्नपूर्णा जयंती सही डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Image

Annpurana Jayanti

Annapurna Jayanti 2023 Kab Hai: हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि को अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन माता पार्वती का ही एक रूप माता अन्नपूर्णा पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। इसलिए हर साल मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा के दिन अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाती है। इस दिन देवी अन्नपूर्णा की विधि-विधान से पूजा करने का विधान है। ऐसा माना जाता है कि पूजा करने से साधक को जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है और भंडार हमेशा भरा रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं कब है अन्नपूर्णा जयंती और शुभ मुहूर्त के बारे में।

अन्नपूर्णा जयंती 2023 डेट ( Annapurna Jayanti 2023 Date)

हर साल मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि को अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाती है। इस साल इस माह की पू्र्णिमा तिथि 26 दिसंबर को मनाई जाएगी।

अन्नपूर्णा जयंती 2023 शुभ मुहूर्त ( Annapurna Jayanti 2023 Shubh Muhurat)

इस साल पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 26 दिसंबर 2023 को सुबह 05 बजकर 46 मिनट पर होगी और इसका समापन 27 दिसंबर को सुबह 6 बजे इसका समापन होगा। ऐसे में ये 26 दिसंबर को मनाया जाएगा। सुबह के समय पूजा करना शुभ माना जाएगा।

अन्नपूर्णा जयंती 2023 महत्व ( Annapurna Jayanti Importance)

शास्त्रों के अनुसार मां अन्नपूर्णा को अन्न, धन, सुख और शांति की देवी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि मां अन्नपूर्णा की कृपा से घर हमेशा धन-धान्य से भरा रहता है। अन्न की कभी कमी नहीं होती घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए प्रतिदिन मां अन्नपूर्णा की पूजा करनी चाहिए। इनकी पूजा करने से आर्थिक तंगी से भी मुक्ति मिलती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article