अध्यात्म

Annapurna Jayanti 2023 Vrat Vidhi: अन्नपूर्णा जयंती के दिन इस विधि से करें पूजा, यहां जानें मंत्र

Annapurna Jayanti 2023 Date And Time: शास्त्रों में माता अन्नपूर्णा को अन्न की देवी माना गया है। माता अन्नपूर्णा माता पार्वती की ही एक रूप हैं। ऐसा माना जाता है कि जो भी भक्त माता अन्नपूर्णा की सच्चे मन से भक्ति करता है मां उसका भंडार हमेशा भरी रहती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं अन्नपूर्णा जयंती के दिन किस विधि से पूजा करें। यहां जानें मंत्र और विधि।

Image

Annapurna Jayanti 2023

Annapurna Jayanti 2023 Date And Time: अन्नपूर्णा जयंती हर साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा 26 दिसंबर यानि आज है। ऐसे में 26 दिसंबर को अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन ही माता पार्वती की स्वरूप माता अन्नपूर्णा का जन्म हुआ था। शास्त्रों में माता अन्नपूर्णा को अन्न की देवी माना गया है। ऐसा माना जाता है कि माता अन्नपूर्णा की विधि- विधान से पूजा करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। माता अन्नपूर्णा ही इस धरती पर अन्न का भंडार भरती हैं। इनकी पूजा करने से साधक को कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं अन्नपूर्णा जयंती व्रत विधि और मंत्र के बारे में।

Annapurna Jayanti 2023 Vrat Vidhi (अन्नपूर्णा जयंती व्रत विधि)

  • अन्नपूर्णा जयंती के सुबह उठकर स्नान आदि के बाद व्रत का संकल्प लें।
  • इस दिन पूजा शुरू करने से पहले अपने हाथ पर रेशम के धागे की 21 गाठ बनाकर बांध लें।
  • उसके बाद किसी साफी चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां अन्नपूर्णा की मूर्ति स्थापित करें।
  • फिर मूर्ति पर गंगा जल छिड़कर माता की मूर्ति को रोली चंदन का तिलक करें।
  • इस दिन रसोईघर में जाकर गैस चूल्हे को गंगा जल से शुद्ध कर उसको भी तिलक लगाएं।
  • फिर मूर्ति को फूल अर्पित कर धूप दीप दिखाएं।
  • इस दिन माता पार्वती और शिव भगवान की भी पूजा की जाती है।
  • अंत में माता पार्वती और अन्नपूर्णा माता कीआरती करें।
  • उसके बाद भोग लगाकर सब में प्रसाद वितरित करें।
  • इस दिन आप अपनी इच्छानुसार दान या भंडार भी करवा सकते हैं।

Annapurna Mata Mantra ( अन्नपूर्णा माता मंत्र)

अन्नपूर्णे सदापूर्णे शंकर प्राण वल्लभे ।

ज्ञान वैराग्य सिध्यर्थं भिक्षां देहि च पार्वति ॥

माता च पार्वति देवी पिता देवो महेश्वरः ।

बान्धवा शिव भक्ताश्च स्वदेशो भुवनत्रयम् ॥

अन्नपूर्णा जयंती महत्व ( Annapurna Jayanti Importance)

हिंदू धर्म में अन्नपूर्णा जयंती का बहुत अधिक महत्व है। इस दिन देवी पार्वती की स्वरूप माता अन्नपूर्णा की पूजा का विधान है। इस दिन ही माता धरती पर प्रकट हुईं थीं। ऐसा माना जाता है कि माता अन्नपूर्णा की पूजा करने से साधक के भंडार सदा भरे रहते हैं। इसके साथ ही विपति में भी कभी भी अन्न की कोई कमी नहीं होती है। अन्नपूर्णा जयंती के दिन विधि- विधान से पूजा करने से घर में सुख, समद्धि आती है। इसके साथ ही अनेक रोगों से भी मुक्ति मिलती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article