अध्यात्म

Daily Numerology Prediction 2026: आपके लिए कैसा रहेगा 5 मार्च का दिन, जानिए अपनी बर्थडेट से

Daily Numerology Prediction 2026: आज 5 मार्च का दिन है। अंक ज्योतिष में 5 का स्वामी बुध माना गया है। वहीं, पूरी डेट के अंकों का योग 9 है। अंक 9 के स्वामी मंगल हैं। आज का दिन गुरुवार है। इस कारण आज के दिन पर गुरु, बुध और मंगल का प्रभाव रहेगा?

Image

5 मार्च 2026 का अंकफल

Daily Numerology Prediction 2026: आज 05-03-2026 है। 05 का अंक प्रसिद्धि, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। यह अंक तीव्र गति से सफलता प्रदान करने वाला है। 05 वाणी, तर्कशक्ति, संचार और प्रबंधन क्षमता का प्रतिनिधित्व करता है। इसका स्वामी ग्रह बुध है, जो बुद्धिमत्ता, व्यापारिक कौशल, विश्लेषण शक्ति और मैनेजमेंट स्किल प्रदान करता है।

पूरी तिथि का योग (0+5+0+3+2+0+2+6 = 18, 1+8 = 9) भाग्यांक 09 देता है। अंक 09 का स्वामी मंगल है। मंगल ऊर्जा, साहस, भूमि, प्रशासन, तकनीक और नेतृत्व का कारक है। बुध, शुक्र और शनि परस्पर मित्र माने जाते हैं। आज बुध और मंगल का संयुक्त प्रभाव निर्णय क्षमता और कार्यक्षमता को बढ़ाएगा। अपने जन्मांक के अनुसार आज का विस्तृत अंकफल देखें।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोग)

जॉब में कुछ चुनौतियाँ या अस्थिरता रह सकती है, लेकिन व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 09 का प्रभाव पद परिवर्तन या नई जिम्मेदारी दिला सकता है। प्रशासनिक या तकनीकी कार्यों में लाभ संभव है। कफ जनित रोग या सर्दी-जुकाम से परेशानी हो सकती है।

उपाय: चन्द्रमा से संबंधित द्रव्य जैसे चावल व सफेद वस्त्र का दान करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोग)

व्यवसाय में कार्यों की अधिकता के कारण तनाव हो सकता है। जॉब में जन्मांक 03 या 08 के उच्चाधिकारी लाभ दे सकते हैं। धीरे-धीरे प्रगति के संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा, बैंगनी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोग)

गुरु और मंगल का संयुक्त प्रभाव जॉब में बड़ा अवसर दे सकता है। पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय में विस्तार और आर्थिक लाभ संभव है। नेत्र संबंधी समस्या से सावधान रहें।

उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।

शुभ रंग: हरा, बैंगनी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख में जन्मे लोग)

भाग्यांक 09 का स्वामी मंगल आईटी, मीडिया, टीचिंग और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता दे सकता है। व्यवसाय में नामांक 04 और 07 से लाभ संभव है। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल, हरा

भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख में जन्मे लोग)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। व्यवसाय में नामांक 04 और 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। बुध का प्रभाव आपकी वाणी और तर्कशक्ति को मजबूत करेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा, बैंगनी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख में जन्मे लोग)

आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में भाग्यांक 09 के स्वामी मंगल और गुरु का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारी या सम्मान मिल सकता है।त्वचा और बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा, बैंगनी

भाग्य प्रतिशत: 70%

मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोग)

जॉब में अपनी प्रगति से संतोष मिलेगा। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। संयम और धैर्य से कार्य करने पर लाभ मिलेगा। लिवर संबंधी रोगी सावधानी रखें।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा, बैंगनी

भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोग)

आज व्यवसाय में विवादों से बचने की आवश्यकता है। शनि और मंगल का प्रभाव मिश्रित परिणाम दे सकता है। जॉब में शुक्र का सहयोग बड़ी सफलता दिला सकता है। धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय: तिल और चावल का दान करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोग)

व्यवसाय में मंगल और शुक्र का सहयोग लाभ देगा। जॉब में नामांक 04 और मित्र अंक 06 के उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। नई योजना पर कार्य आरंभ हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर हल्की चिंता रह सकती है।

उपाय: तिल और उड़द का दान करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article