भारत का अनोखा शिव मंदिर, जहां 1000 साल पुरानी नंदी प्रतिमा बनी हुई है रहस्य

Ancient Shiva Temple: नंदी की मूर्ति इस मंदिर में सच में बढ़ रही है या यह सिर्फ प्राकृतिक बदलाव का असर है, इसका कोई अंतिम जवाब आज भी नहीं है। लेकिन यह रहस्य इस मंदिर को खास बनाता है।

Ancient Shiva Temple: भारत में ऐसे तमान मंदिर हैं, जिनसे जुड़े रहस्य आज भी लोगों को हैरान करते हैं। कहीं अखंड ज्योति सदियों से जल रही है तो कहीं बिना किसी सहारे के चमत्कारिक संरचनाएं देखने को मिलती हैं। इन्हीं रहस्यमयी मंदिरों में एक नाम आंध्र प्रदेश के यगंती उमा महेश्वर मंदिर का है जिसके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। यहां मौजूद करीब 1,000 साल पुरानी नंदी की मूर्ति को लेकर ऐसी मान्यता है, जिसने वर्षों से श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि मंदिर में स्थापित नंदी की यह मूर्ति धीरे-धीरे अपने आप आकार में बढ़ रही है। यही वजह है कि हर साल हजारों श्रद्धालु इस अनोखे मंदिर में दर्शन करने पहुंचते हैं।

Ancient Shiva Temple

भारत का अनोखा शिव मंदिर

मंदिर का रहस्य

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एर्रामाला पहाड़ियों के बीच भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर स्थित है। प्राकृतिक गुफाओं के बीच बना हुआ है यह मंदिर शांत वादियां, प्राचीन वास्तुकला और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। मंदिर में मौजूद नंदी की मूर्ति को लेकर पुजारियों और स्थानीय लोगों का दावा है कि जब इस मूर्ति की स्थापना हुई थी, तब इसके चारों तरफ इतनी जगह थी कि एक व्यक्ति आराम से इसकी परिक्रमा कर सकता था। लेकिन आज मूर्ति और आसपास बने स्तंभों के बीच की दूरी काफी कम हो चुकी है। कई श्रद्धालु पुराने फोटो और वर्तमान तस्वीरों की तुलना करके दावा करते हैं कि नंदी की मूर्ति पहले के मुकाबले बड़ी दिखाई देती है। यही वजह है कि इस मंदिर का रहस्य लोगों को अपनी ओर खींचता है।

End of Feed