Anant Ambani Wedding Date: हस्त नक्षत्र में होगी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी, जानिए इस नक्षत्र की खासियत

Anant Ambani Wedding: गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। तो वहीं 12 जुलाई को दोनों की शादी होगी। ज्योतिष अनुसार दोनों की शादी हस्त नक्षत्र में होने जा रही है। जानिए इस नक्षत्र का क्या महत्व है।

Anant Ambani Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। शादी से पहले अंबानी परिवार ने दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन का आयोजन किया है। जिसमें शामिल होने के लिए देश-विदेश से कई मेहमान गुजरात के जामनगर पहुंच रहे हैं। तो वहीं अनंत-राधिका की शादी के लिए 12 जुलाई तारीख चुनी गई है। ज्योतिष अनुसार अनंत-राधिका की शादी हस्त नक्षत्र में होगी। ये नक्षत्र शादी-ब्याह जैसे शुभ कार्य को करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। जानिए इस नक्षत्र की विशेषताएं।

हस्त नक्षत्र में शादी करने का महत्व

हस्त नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा होता है। यह नक्षत्र रचनात्मकता और शिल्प कौशल का नक्षत्र माना जाता है। कहते हैं इस नक्षत्र में शादी करने से दांपत्य जीवन में सदैव खुशियां बनी रहती हैं। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती। ये नक्षत्र शादी-ब्याह ही नहीं बल्कि अन्य शुभ कार्यों को करने के लिए भी शुभ माना जाता है।

End of Feed