अध्यात्म

Anant Ambani Kundli: विश्व के सर्वश्रेष्ठ बिजनेस मैन बनेंगे अनंत अंबानी, जानिए क्या कहती है उनकी कुंडली

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Mar 2, 2024, 09:32 AM IST

Anant Ambani Birth Date Numerology: पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार अनंत अंबानी बिजनेस के फील्ड में एक दिन वर्ल्ड के श्रेष्ठतम बिजनेस मैन के रूप में स्थापित होंगे।

Image

Anant Amabani Birth Date Numerology

Anant Ambani Birth Date Numerology: अनंत अंबानी का जन्मांक 01 व भाग्यांक 02 है। जन्मांक 1 का स्वामी सूर्य है। तो वहीं भग्यांक का स्वामी चन्द्रमा है। दोनों मित्र अंक हैं। 01, 02, 03 व 09 मित्र अंक हैं। चन्द्रमा अनंत अंबानी को भावुक बनाता है। तो वहीं सूर्य विश्व स्तर का सर्वश्रेष्ठ बिजनेस मैन बनाएगा। सूर्य यश, आत्मबल व प्रतिष्ठा देता है। बिजनेस के फील्ड में यह एक दिन वर्ल्ड के श्रेष्ठतम बिजनेस मैन के रूप में स्थापित होंगे।

चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है व माता का प्रतीक है। अनन्त की आदर्श उनकी माता है। जिसके बारे में उन्होंने खुद ही कई इंटरव्यूज में बताया है। चन्द्रमा ने माता को ही गुरु बना दिया। इन पर सूर्य का प्रभाव इन्हें सुंदर व्यक्तित्व प्रदान करता है। अनंत अंबानी का जीवों के प्रति खास लगाव है। सभी जीव जंतुओं को भगवान ने ही बनाया है। सब जीवों में ईश्वर का अंश विद्यमान है। यही सोच अनन्त अंबानी को जीवों से प्रेम करने और उनकी सेवा करने की प्रेरणा देती है।

दरअसल चन्द्रमा अनंत अंबानी के हृदय को बेहद कोमल बनाता है। संत हृदय नवनीत समाना। संत का हृदय माखन जैसा निर्मल होता है। सुंदरकांड में लिखा है-निर्मल मन ज़न सो मोहि पावा, मोहि कपट छल छिद्र न भावा। जिसका हृदय निर्मल हो वही भक्त भगवान को प्रिय होता है। ईश्वर की अनन्त कृपा है अनन्त के ऊपर तभी तो उनका नाम भी अनन्त है। अनन्त बिजनेस की अनन्त ऊंचाइयों को स्पर्श कर घर, परिवार व देश का नाम रोशन करेंगे।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article