Amavasya March 2024 Date And Time: मार्च में फाल्गुन अमावस्या पड़ेगी। हिंदू धर्म में इस अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है जो भी व्यक्ति फाल्गुन अमावस्या का व्रत रखता है उसके जीवन में सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं रहती। इसके साथ ही ये अमावस्या पितरों की आत्मा की शांति के उपाय करने के लिए भी शुभ मानी जाती है। कहते हैं इस अमावस्या के दिन किये जाने वाला व्रत और धार्मिक कर्म तुरंत फलदायी होते हैं। यहां जानिए फाल्गुन अमावस्या की तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व।
March Amavasya 2024 Date And Time (मार्च अमावस्या 2024 तिथि और मुहूर्त)
इस साल फाल्गुन अमावस्या 10 मार्च को पड़ेगी। अमावस्या तिथि का प्रारंभ 9 मार्च की शाम 6 बजकर 17 मिनट से होगा और इसकी समाप्ति 10 मार्च की शाम 2 बजकर 29 मिनट पर होगी।
Falgun Amavasya Par Kya Kare (फाल्गुन अमावस्या पर क्या करें)
- फाल्गुन अमावस्या के दिन नदी स्नान जरूर करें।
- यदि नदी स्नान संभव न हो, तो नहाने के पानी में ही गंगाजल की कुछ बूंदें मिलाकर स्नान कर सकते हैं।
- स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य जरूर दें।
- इस दिन गायों को हरा चारा और अनाज जरूर खिलाएं।
- साथ ही गरीबों को वस्त्र, कंबल, आंवला, तिल और घी का दान करें।
- फाल्गुन अमावस्या पर अपने पूर्वजों का स्मरण जरूर करें।
Falgun Amavasya Ka Mahatva (फाल्गुन अमावस्या का महत्व)
धार्मिक मान्यता के अनुसार फाल्गुन अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में देवी-देवताओं का निवास होता है। इसलिए ही इस अमावस्या पर गंगा, यमुना और सरस्वती नदी में स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं ये अमावस्या पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए भी खास मानी जाती है।
