अध्यात्म

Bhomvati Amavasya Ke Upay: आज मार्गशीर्ष अमावस्या पर करें ये उपाय, धन-धान्य की नहीं रहेगी कमी

Amavasya Ke Upay In Hindi: पंचांग अनुसार एक साल में कुल 12 अमावस्या पड़ती है। पितरों की कृपा पाने के लिए अमावस्या का दिन खास माना जाता है। जानिए अमावस्या के दिन किन उपायों को करके आप अपने जीवन में खुशहाली और समृद्धि ला सकते हैं।

Image

Amavasya Ke Upay In Hindi

Bhomvati Amavasya Ke Upay In Hindi: हिंदू धर्म में अमावस्या के दिन स्नान-दान करने का विशेष महत्व बताया जाता है। अगर इस दिन नदी स्नान कर पाना संभव न हो तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान जरूर करें। इसके बाद पितरों का तर्पण करें। ऐसा करने से आपके नाराज पूर्वज प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाने लगेंगे। कहते हैं जिन लोगों पर उनके पितरों की विशेष कृपा रहती है उनके जीवन में कभी कोई कष्ट नहीं होता। ऐसे में अमावस्या के दिन पितरों की आत्मा की शांति के उपाय जरूर करने चाहिए। अब जानिए अमावस्या के टोटके धन प्राप्ति के लिए।

अमावस्या के टोटके (Amavasya Ke Totke In Hindi)

-अमावस्या पर घर के सभी कोनों की अच्छी से सफाई करें और घर में इकट्ठा कबाड़ बेच दें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।

-अमावस्या के दिन तुलसी पर सुबह और शाम के समय दीपक जरूर जलाएं। इससे घर से दरिद्रता दूर हो जाती है।

-अमावस्या के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद हनुमान चाली का पाठ करें और हनुमान भगवान को लड्डू का भोग लगाएं। साथ ही उनके सामने चमेली के तेल का दीपक भी जलाएं। ऐसा करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

-धन-धान्य में वृद्धि के लिए अमावस्या के दिन आटे की छोटी-छोटी गोलियां तालाब में मछलियों को खिलाएं।

-शनि देव को प्रसन्न करने के लिए अमावस्या का दिन महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में इस दिन तेल, काली उड़द या फिर लोहे का दान ज़रूर करें।

-मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अमावस्या की शाम में घर के ईशानकोण में गाय के घी का दीपक जलाएं।

अमावस्या के दिन क्या ना करें (Amavasya Ke Din Kya Na Kare)

अमावस्या के दिन तुलसी के पत्ते या बिल्वपत्र भूल से भी नहीं तोड़ें। इस दिन शराब आदि नशीली चीज़ों का सेवन बिल्कुल भी न करें।अमावस्या के दिन कोई भी नया काम भी शुरू नहीं करना चाहिए।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article