अध्यात्म

Amavasya In January 2024: पौष अमावस्या कब है 2024 में, जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व

Amavasya In January 2024 (पौष अमावस्या 2024 तारीख और समय): पौष महीने में पड़ने वाली अमावस्या को पौष अमावस्या कहा जाता है। ये अमावस्या बेहद खास मानी जाती है। इस दिन नदी स्नान करने का विशेष महत्व होता है। जानिए जनवरी में पौष अमावस्या कब पड़ेगी।

Image

Amavasya In January 2024

Paush Amavasya In January 2024 (पौष अमावस्या 2024 तारीख और समय): पंचांग के अनुसार पौष माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली अमावस्या को पौष अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन कई तरह के धार्मिक कार्य किये जाते हैं। इस अमावस्या पर पितरों की आत्मा की शांति के उपाय करने का भी विशेष महत्व माना जाता है। इतना ही नहीं ये अमावस्या पितृ दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए भी खास मानी जाती है। जानिए जनवरी में पौष अमावस्या कब है।

पौष अमावस्या कब है 2024 (Paush Amavasya 2024 Date And Time)

पंचांग अनुसार पौष अमावस्या 11 जनवरी 2024, गुरुवार के दिन पड़ेगी। अमावस्या तिथि की शुरुआत 10 जनवरी की रात 8 बजकर 10 मिनट से होगी और समाप्ति 11 जनवरी की शाम 5 बजकर 26 मिनट पर होगी।

पौष अमावस्या पर क्या करते हैं (Paush Amavasya Per Kya Karte Hain)

  • पौष अमावस्या पर पितरों का तर्पण करने का विशेष महत्व माना जाता है।
  • इस दिन कई लोग व्रत भी रखते हैं।
  • इस दिन सूर्य को अर्घ्य जरूर देना चाहिए।
  • इस अमावस्या पर नदी स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
  • पौष अमावस्या पर दान करने का विशेष महत्व माना जाता है।
  • अमावस्या पर पीपल के पेड़ की पूजा जरूर करनी चाहिए।
  • इस दिन तुलसी के पौधे की पूजा जरूर करनी चाहिए।

पौष अमावस्या उपाय (Paush Amavasya Upay)

कालसर्प दोष, शनि दोष, पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए पौष अमावस्या के दिन पानी में चीनी या गुड़ मिलाकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं और साथ ही पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। ऐसा करने से समस्त दोष खत्म होते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article