Amavasya 2025 List: साल 2025 में कब- कब पड़ेगी अमावस्या तिथि, जानिए सारी डेट लिस्ट और महत्व

Amavasya 2025 List: अमावस्या की तिथि हर महीने में आती है। ये तिथि हिंदू धर्म में बहुत ही खास मानी जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2025 में अमावस्या कब- कब पड़ेगी और इसके महत्व के बारे में।

Amavasya 2025 List (2025 में अमावस्या कब- कब है): हर महीने की अमावस्या तिथि पितरों की पूजा और तर्पण के लिए उत्तम मानी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और गंगा स्नान और दान किया जाता है। हर मास की कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या तिथि के नाम से जाना जाता है। अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करने से पितर प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष से मुक्ति भी मिलती है। इस दिन जरूरतमंद लोगों को दान देने से साधक को पुण्य फल की प्राप्ति होती है। हर महीने की अमावस्या तिथि बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। साल में पूरी 12 अमावस्या पड़ती है। आइए यहां नोट करें 2025 में पड़ने वाली सारी अमावस्या तिथि।

Amavasya 2025 List (2025 में अमावस्या कब- कब है)

29 जनवरी 2025माघ अमावस्या
27 फरवरी 2025फाल्गुन अमावस्या
29 मार्च 2025चैत्र अमावस्या
27 अप्रैल 2025वैशाख अमावस्या
27 मई 2025ज्येष्ठ अमावस्या
25 जून 2025आषाढ़ अमावस्या
24 जुलाई 2025श्रावण अमावस्या
23 अगस्त 2025भाद्रपद अमावस्या
21 सितंबर 2025अश्विन अमावस्या
21 अक्टूबर 2025कार्तिक अमावस्या
20 नवंबर 2025मार्गशीर्ष अमावस्या
19 दिसंबर 2025पौष अमावस्या

Amavasya Importance (अमावस्या महत्व)

सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत ही खास महत्व है। ये तिथि हर महीने की कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि के दिन पड़ता है। वैज्ञानिक मान्यता के अनुसार अमावस्या की तिथि पर सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा होता है। ये दिन पितरों की पूजा के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। इस तिथि पर सुबह स्नान के बाद पितरों का तर्पण किया जाता है। अमावस्या की तिथि पर शनिदेव की पूजा करने से भी जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

End of Feed