अध्यात्म

Amalaki Ekadashi 2024: आमलकी एकादशी कब है? जानिए इसकी तिथि, मुहूर्त और महत्व

Amalaki Ekadashi 2024 Date And Time: फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। जानिए इस साल आमलकी एकादशी कब है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Image

Amalaki Ekadashi 2024 Date And Time

Amalaki Ekadashi 2024 Date And Time (आमलकी एकादशी 2024 तिथि व मुहूर्त): सनातन धर्म में आमलकी एकादशी का विशेष महत्व माना गया है। ये एकादशी महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024 Date) और होली (Holi 2024 Date) के बीच में पड़ती है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ आंवले की पेड़ की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार आंवले के पेड़ की उत्पत्ति भगवान विष्णु के मुख से हुई थी। इसलिए ये पेड़ भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है। कहते हैं आमलकी एकादशी पर भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं। यहां जानिए आमलकी एकादशी कब है और इसका महत्व क्या है।

आमलकी एकादशी 2024 तिथि व मुहूर्त (Amalaki Ekadashi 2024 Date And Time)

आमलकी एकादशी 20 मार्च को मनाई जाएगी। पंचांग अनुसार आमलकी एकादशी की शुरुआत 20 मार्च 2024 की सुबह 12 बजकर 21 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति 21 मार्च को 02:22 AM पर होगी।

आमलकी एकादशी 2024 पारण समय (Amalaki Ekadashi Parana Time 2024)

आमलकी एकादशी का पारण 21 मार्च को किया जाएगा। इस दिन व्रत पारण का समय दोपहर 01:41 से शाम 04:07 बजे तक रहेगा।पारण तिथि के दिन हरि वासर समाप्त होने का समय सुबह 08:58 बजे का है।

आमलकी एकादशी व्रत का महत्व (Amalaki Ekadashi Mahatva)

धार्मिक मान्यताओं अनुसार आमलकी एकादशी का व्रत करने से सैंकड़ों तीर्थ दर्शन करने के समान पुण्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है इस व्रत को करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं अगर जो लोग आमलकी एकादशी का व्रत नहीं रख सकते उन्हें इस दिन भगवान विष्णु को आंवला तो जरूर ही अर्पित करना चाहिए। साथ ही स्वयं भी इसका सेवन करना चाहिए।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article