अध्यात्म

Basant Panchami Rangoli Kolam: इस बसंत पंचमी बनाएं यूनिक डिजाइन की रंगोली, मां सरस्वती की बरसेगी खूब कृपा

Saraswati Puja Rangoli, Alpona Design: अल्पना बंगाल की प्राचीन लोककला शैली है। जो त्योहारों और उत्सवों पर घर के आंगन या मुख्य द्वार पर पिसे चावल से बनाई जाती है। यहां आप देखेंगे सरस्वती पूजा के लेटेस्ट और यूनिक अल्पना डिजाइन।

Image

Alpona Design For Saraswati Puja 2024 (Photo Credit- pinterest)

Saraswati Puja Rangoli, Alpona Design: सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर कई लोग रंगोली जैसी दिखने वाली अल्पना बनाते हैं। जो दिखने में बेहद खूबसूरत लगती है और इसे आसानी से बनाया किया जा सकता है। अल्पना विशेष रूप से समारोह और उत्सवों पर घर के मुख्य द्वार, आंगन और दीवारों पर महिलाओं द्वारा बनाई जाती है। मान्यता है यह घर में खुशियां और उन्नति लाती है। अल्पना पिसे चावल के घोल से तैयार की जाती है। यहां देखें सरस्वती पूजा के स्पेशल अल्पना डिजाइन।

रंगोली की तरह अल्पना को बनाने के लिए किसी निश्चित Patterns की ज़रुरत नहीं होती बल्कि महिलाएं इसे अपने हाथों की उंगलियों से बनाती हैं। इसे बनाना बेहद शुभ माना जाता है और ये आसानी से बन भी जाती है। शादियों, नामकरण समारोहों और त्योहारों के दौरान सुन्दर अल्पनाओं का निर्माण किया जाता है।

Alpona Design For Saraswati Puja 2024

Alpona Design For Saraswati Puja 2024

सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर आप मुख्य द्वार या घर के आंगन में इस तरह की अल्पना बना सकते हैं।

Basant Panchami Alpona Design

Basant Panchami Alpona Design

अल्पना में मुख्य रूप से सूर्य, कमल, स्वास्तिक, हल, शंख लाता, सिंदूर पात्र, लक्ष्मी जी के पैर, मछली, पान के पत्ते और चावल का तना आदि बनाए जाते हैं। वहीं अब धीरे-धीरे अल्पना हर त्योहार पर बनाई जाने लगी है।

Saraswati Puja Special Alpona

Saraswati Puja Special Alpona

प्राचीन काल में लोग ऐसा मानते थे कि ये कलात्मक चित्र शहर और गांवों को धन-धान्य से परिपूर्ण रखने में समर्थ होते हैं। इसी वजह से अल्पना का धार्मिक और सामाजिक अवसरों पर प्रचलन शुरू हुआ।

Basant Panchami Alpona Design Simple

Basant Panchami Alpona Design Simple

अगर आपको रंगोली बनाना मुश्किल लगता है तो आप आसानी से अल्पना बना सकती हैं।

lotus Alpona Design

lotus Alpona Design

अल्पना दिखने में बेहद सुंदर लगती है। सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर लोग खूब अल्पना बनाते हैं।

Saraswati Puja Alpona

Saraswati Puja Alpona

आप ऊपर दिए गए किसी भी डिजाइन की अल्पना बना सकते हैं। ये डिजाइन सरस्वती पूजा को ध्यान में रखते हुए ही दिए गए हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article