Akshaya Tritiya Daan List, Muhurat And Time 2025 (अक्षय तृतीया पर क्या दान करें): अक्षय तृतीया एक बेहद शुभ पर्व है जो वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 30 अप्रैल 2025 को मनाया जा रहा है। इस दिन दान-पुण्य, पूजा-पाठ, जप-तप और शुभ कार्य करने का खास महत्व माना गया है। कहते हैं इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन से ही त्रेता युग व सतयुग की शुरुआत हुई थी। यही कारण है कि इसे कृत युगादि तृतीया के नाम से भी जाना जाता है। यहां हम आपको बताएंगे इस दिन किन चीजों का दान शुभ माना जाता है।
अक्षय तृतीया पर दान करने का समय (Akshaya Tritiya Daan Time 2025)
अक्षय तृतीया पर दान करने का शुभ मुहूर्त 29 अप्रैल की शाम 05:31 से 30 अप्रैल की दोपहर 2 बजे तक रहेगा।
अक्षय तृतीया पर ये दान रहेगा शुभ (Akshaya Tritya Daan)
वस्त्र दान- अक्षय तृतीया के दिन कपड़ों का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यदि आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं तो अक्षय तृतीया पर अपनी क्षमता अनुसार वस्त्र दान जरूर करें।
भोजन का दान- इस दिन अन्न, फल, चावल, आटा, दाल, गुड़, चना, घी, नमक, तिल, ककड़ी आदि चीजों का दान भी शुभ फलदायी माना जाता है। कहते हैं इससे धन धान्य की कमी नहीं होती है।
मटका- अक्षय तृतीया पर पानी के मटके का दान भी शुभ होता है। इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
दही या मट्ठे का दान- इस पवित्र दिन पर दही या मट्ठे का दान भी बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं ऐसा करने से कुंडली में नवग्रहों की स्थिति ठीक हो जाती है।
गुड़ दान- अक्षय तृतीया पर गुड़ का दान बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)
