Akshaya Tritiya 2026 Gold Buy Muhurat Live: क्या 20 अप्रैल को भी अक्षय तृतीया है, क्या सोमवार को भी सोना खरीद सकते हैं
Akshaya Tritiya 2026 Gold Buy Timing, अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है, अक्षय तृतीया पर क्या खरीदना चाहिए, Sone kharidene ka auspicious muhurat Live Updates:अक्षय तृतीया 2026 पर सोना खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिन किया गया निवेश अक्षय यानी कभी खत्म न होने वाला फल देता है। इस वर्ष अक्षय तृतीया पर पूरे दिन स्वर्ण खरीदारी के लिए शुभ संयोग बन रहे हैं, लेकिन कुछ विशेष मुहूर्त बेहद लाभकारी माने गए हैं। जानिए 2026 में अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का सबसे शुभ समय और क्या खरीदना रहेगा सबसे लाभदायक। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का महा शुभ मुहूर्त शुरू! जानें क्या 20 अप्रैल को यानी सोमवार को भी सोना खरीद सकते हैं।
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है, अक्षय तृतीया पर क्या खरीदना चाहिए, Sone kharidene ka Shubh Muhurat Live Updates: अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का ऐसा शुभ पर्व है, जिसे बिना मुहूर्त देखे भी मांगलिक कार्यों के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदा गया सोना, चांदी या कोई भी शुभ वस्तु जीवन में समृद्धि और सौभाग्य लेकर आती है। साल 2026 में अक्षय तृतीया पर स्वर्ण खरीदारी को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। अक्षय तृतीया को धन निवेश, नया व्यवसाय शुरू करने और गृह प्रवेश जैसे कार्य भी शुभ माने जाते हैं। विशेष रूप से सोना खरीदना लक्ष्मी कृपा प्राप्त करने का प्रतीक माना जाता है। हालांकि पूरे दिन खरीदारी शुभ रहती है, फिर भी कुछ विशेष समय स्वर्ण खरीदने के लिए अत्यधिक लाभकारी बताए गए हैं। लोग इस दिन आभूषण, सिक्के या डिजिटल गोल्ड खरीदना पसंद करते हैं। इस लेख में जानिए अक्षय तृतीया 2026 पर सोना खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त, पूजा का सही समय और क्या खरीदना रहेगा सबसे ज्यादा मंगलकारी। Live Updates के जरिए आपको पूरे दिन की शुभ घड़ियों की जानकारी मिलेगी। सााथ ही जानें कि क्या 20 अप्रैल को भी सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त रहेगा।
अक्षय तृतीया 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं
अक्षय तृतीया कब है 2026 में
अक्षय तृतीया का पर्व वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। अक्षय तृतीया की तिथि 19 अप्रैल को सुबह 10:49 बजे से शुरू होकर 20 अप्रैल को सुबह 7:27 बजे पर समाप्त होगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार उदया तिथि के आधार पर अक्षय तृतीया 20 अप्रैल को मनाना अधिक शुभ माना जाएगा।
अक्षय तृतीया व्रत कथा
19 अप्रैल अक्षय तृतीया 2026 को सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त
- सुजीत जी महाराज के अनुसार, 19 अप्रैल को स्वर्ण क्रय 10:49 am से 12:20 pm तक किया जा सकता है। इसके बाद शुभ समय 11:51 am से शुरू होगा 12:40 बजे दोपहर को भी रहेगा।
- अगर आप दोपहर के समय खरीदारी के लिए निकलते हैं तो 19 अप्रैल को 01:57 pm से 03:36pm तक के बीच भी सोना खरीद सकते हैं।
- शाम के समय 19 अप्रैल को सोना 06:49 pm से 10:57 pm के बीच खरीदा जा सकता है।
19 अप्रैल को अक्षय तृतीया 2026 का पूजा मुहूर्त
अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का पूजन होता है। 19 अप्रैल को यह समय 11:51 am से 12:40 pm के बीच का होगा।
20 अप्रैल को अक्षय तृतीया 2026 का सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त
- 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया की तिथि सुबह 7:27 बजे तक रहेगी। इस तरह सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त ब्रह्म 04:22 am से 05:06am तक रहेगा। इसके बाद सुबह 05:07 am से 07:27am के बीच भी स्वर्ण खरीदारी की जा सकती है।
- 20 अप्रैल को दोपहर के समय स्वर्ण क्रय 02:30 pm से 03:22 pm के बीच का रहेगा। इस तारीख पर अभिजीत मुहूर्त 11:51 am से 12:39 pm के बीच है। इस समय भी सोना खरीदना शुभ माना जाता है। साथ ही अक्षय तृतीया का पूजन का समय 20 अप्रैल को यही रहेगा। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का महा शुभ मुहूर्त शुरू!
अक्षय तृतीया पर खरीदी जाने वाली मुख्य वस्तुएं:
- सोना और चांदी: सबसे पारंपरिक खरीदारी, जो धन, लक्ष्मी और समृद्धि का प्रतीक है।
- धातु के बर्तन: नए स्टील, तांबे या पीतल के बर्तन खरीदना घर में सुख और स्थिरता लाता है।
- जौ (Barley): शास्त्रों में जौ को सोने के समान पवित्र और भगवान विष्णु को प्रिय माना गया है, इसे खरीदना बहुत शुभ है।
- साबुत धनिया: अक्षय तृतीया पर साबुत धनिया खरीदकर उसे घर में रखना समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
- मिट्टी की वस्तुएं: मिट्टी का घड़ा (कलश), दीया या गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति घर में सकारात्मकता लाती है।
- पीली कौड़ियां या गोमती चक्र: आर्थिक तंगी दूर करने और धन वृद्धि के लिए इन्हें खरीदकर तिजोरी में रखना चाहिए।
- नया निवेश या संपत्ति: इस दिन नया घर, जमीन या वाहन की बुकिंग करना बहुत फलदायी होता है।
