LIVE

Akshaya Tritiya 2026 Gold Buy Muhurat Live: क्या 20 अप्रैल को भी अक्षय तृतीया है, क्या सोमवार को भी सोना खरीद सकते हैं

Akshaya Tritiya 2026 Gold Buy Timing, अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है, अक्षय तृतीया पर क्या खरीदना चाहिए, Sone kharidene ka auspicious muhurat Live Updates:अक्षय तृतीया 2026 पर सोना खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिन किया गया निवेश अक्षय यानी कभी खत्म न होने वाला फल देता है। इस वर्ष अक्षय तृतीया पर पूरे दिन स्वर्ण खरीदारी के लिए शुभ संयोग बन रहे हैं, लेकिन कुछ विशेष मुहूर्त बेहद लाभकारी माने गए हैं। जानिए 2026 में अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का सबसे शुभ समय और क्या खरीदना रहेगा सबसे लाभदायक। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का महा शुभ मुहूर्त शुरू! जानें क्या 20 अप्रैल को यानी सोमवार को भी सोना खरीद सकते हैं।

Medha ChawlaUpdated Apr 19, 2026, 22:19 IST
Akshaya Tritiya 2026 Gold Buy Muhurat Live: क्या 20 अप्रैल को भी अक्षय तृतीया है, क्या सोमवार को भी सोना खरीद सकते हैं

Akshaya Tritiya 2026 Gold Buy Muhurat Live: क्या 20 अप्रैल को भी अक्षय तृतीया है, क्या सोमवार को भी सोना खरीद सकते हैं

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है, अक्षय तृतीया पर क्या खरीदना चाहिए, Sone kharidene ka Shubh Muhurat Live Updates: अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का ऐसा शुभ पर्व है, जिसे बिना मुहूर्त देखे भी मांगलिक कार्यों के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदा गया सोना, चांदी या कोई भी शुभ वस्तु जीवन में समृद्धि और सौभाग्य लेकर आती है। साल 2026 में अक्षय तृतीया पर स्वर्ण खरीदारी को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। अक्षय तृतीया को धन निवेश, नया व्यवसाय शुरू करने और गृह प्रवेश जैसे कार्य भी शुभ माने जाते हैं। विशेष रूप से सोना खरीदना लक्ष्मी कृपा प्राप्त करने का प्रतीक माना जाता है। हालांकि पूरे दिन खरीदारी शुभ रहती है, फिर भी कुछ विशेष समय स्वर्ण खरीदने के लिए अत्यधिक लाभकारी बताए गए हैं। लोग इस दिन आभूषण, सिक्के या डिजिटल गोल्ड खरीदना पसंद करते हैं। इस लेख में जानिए अक्षय तृतीया 2026 पर सोना खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त, पूजा का सही समय और क्या खरीदना रहेगा सबसे ज्यादा मंगलकारी। Live Updates के जरिए आपको पूरे दिन की शुभ घड़ियों की जानकारी मिलेगी। सााथ ही जानें कि क्या 20 अप्रैल को भी सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त रहेगा।


अक्षय तृतीया 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

अक्षय तृतीया कब है 2026 में

अक्षय तृतीया का पर्व वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। अक्षय तृतीया की तिथि 19 अप्रैल को सुबह 10:49 बजे से शुरू होकर 20 अप्रैल को सुबह 7:27 बजे पर समाप्त होगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार उदया तिथि के आधार पर अक्षय तृतीया 20 अप्रैल को मनाना अधिक शुभ माना जाएगा।

अक्षय तृतीया व्रत कथा

19 अप्रैल अक्षय तृतीया 2026 को सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

  • सुजीत जी महाराज के अनुसार, 19 अप्रैल को स्वर्ण क्रय 10:49 am से 12:20 pm तक किया जा सकता है। इसके बाद शुभ समय 11:51 am से शुरू होगा 12:40 बजे दोपहर को भी रहेगा।
  • अगर आप दोपहर के समय खरीदारी के लिए निकलते हैं तो 19 अप्रैल को 01:57 pm से 03:36pm तक के बीच भी सोना खरीद सकते हैं।
  • शाम के समय 19 अप्रैल को सोना 06:49 pm से 10:57 pm के बीच खरीदा जा सकता है।

19 अप्रैल को अक्षय तृतीया 2026 का पूजा मुहूर्त

अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का पूजन होता है। 19 अप्रैल को यह समय 11:51 am से 12:40 pm के बीच का होगा।

20 अप्रैल को अक्षय तृतीया 2026 का सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

  • 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया की तिथि सुबह 7:27 बजे तक रहेगी। इस तरह सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त ब्रह्म 04:22 am से 05:06am तक रहेगा। इसके बाद सुबह 05:07 am से 07:27am के बीच भी स्वर्ण खरीदारी की जा सकती है।
  • 20 अप्रैल को दोपहर के समय स्वर्ण क्रय 02:30 pm से 03:22 pm के बीच का रहेगा। इस तारीख पर अभिजीत मुहूर्त 11:51 am से 12:39 pm के बीच है। इस समय भी सोना खरीदना शुभ माना जाता है। साथ ही अक्षय तृतीया का पूजन का समय 20 अप्रैल को यही रहेगा। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का महा शुभ मुहूर्त शुरू!


अक्षय तृतीया पर खरीदी जाने वाली मुख्य वस्तुएं:


  • सोना और चांदी: सबसे पारंपरिक खरीदारी, जो धन, लक्ष्मी और समृद्धि का प्रतीक है।
  • धातु के बर्तन: नए स्टील, तांबे या पीतल के बर्तन खरीदना घर में सुख और स्थिरता लाता है।
  • जौ (Barley): शास्त्रों में जौ को सोने के समान पवित्र और भगवान विष्णु को प्रिय माना गया है, इसे खरीदना बहुत शुभ है।
  • साबुत धनिया: अक्षय तृतीया पर साबुत धनिया खरीदकर उसे घर में रखना समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
  • मिट्टी की वस्तुएं: मिट्टी का घड़ा (कलश), दीया या गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति घर में सकारात्मकता लाती है।
  • पीली कौड़ियां या गोमती चक्र: आर्थिक तंगी दूर करने और धन वृद्धि के लिए इन्हें खरीदकर तिजोरी में रखना चाहिए।
  • नया निवेश या संपत्ति: इस दिन नया घर, जमीन या वाहन की बुकिंग करना बहुत फलदायी होता है।


APR 20, 2026 00:00 IST

अक्षय तृतीया पर किस तरह का गोल्ड फायदेमंद है

अक्षय तृतीया 24 कैरेट गोल्ड निवेश के लिए बेहतर होता है, जबकि 22 कैरेट ज्वेलरी के लिए अच्छा माना जाता है।
APR 19, 2026 23:00 IST

अक्षय तृतीया पर सोने के सिक्के या ज्वेलरी खरीदें

दोनों ही शुभ हैं, लेकिन सिक्के निवेश के लिए बेहतर माने जाते हैं, जबकि ज्वेलरी पहनने और उपयोग के लिए।
APR 19, 2026 22:00 IST

अक्षय तृतीया पर किचन के बर्तन खरीदना शुभ है?

हां, खासकर स्टील या चांदी के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। यह घर की समृद्धि और सुख-शांति का संकेत है।
APR 19, 2026 21:00 IST

अक्षय तृतीया पर कौन सी चीजें गिफ्ट में दे सकते हैं

अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के सिक्के, बर्तन या मिठाई गिफ्ट करना शुभ माना जाता है।
APR 19, 2026 20:03 IST

अक्षय तृतीया पर खरीदें सेंधा नमक और हल्दी की गांठ

अक्षय तृतीया पर आप सेंधा नमक और हल्दी की गांठ की भी खरीदारी कर सकते हैं। इसे काफी शुभ माना गया है।
APR 19, 2026 19:55 IST

अक्षय तृतीया पर सोने की शुद्धता कैसे जांचें

हॉलमार्क सर्टिफिकेट जरूर देखें। BIS हॉलमार्क वाला सोना सबसे भरोसेमंद माना जाता है।
APR 19, 2026 18:31 IST

क्या 20 अप्रैल को भी है अक्षय तृतीया

20 अप्रैल के सूर्योदय तक वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी। इस कारण उदया तिथि के चलते अक्षय तृतीया का पर्व 20 अप्रैल को भी मनाया जाएगा।
APR 19, 2026 17:24 IST

अक्षय तृतीया को जरूर खरीदें मिट्टी का घड़ा

अक्षय तृतीया पर मिट्टी का घड़ा खरीदना व उसमें पानी भरकर रखना काफी शुभ माना जाता है।
APR 19, 2026 16:27 IST

अक्षय तृतीया पर खरीदें शंख और कौड़ियां

अक्षय तृतीया के दिन दक्षिणावर्ती शंख और 11 कौड़ियां व गोमती चक्र खरीदना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही कौड़ियों की पूजा करके उन्हें अलमारी में रखने से धन में वृद्धि होती है।
APR 19, 2026 15:14 IST

अक्षय तृतीया पर खरीदें जौ और धनिया

अक्षय तृतीया पर जौ की खरीदारी को सोने के बराबर माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन साबुत धनिया के बीज भी खरीद सकते हैं।
APR 19, 2026 14:14 IST

अक्षय तृतीया के लिए लक्ष्मी मंत्र

अक्षय तृतीया पर स्वर्ण खरीदारी के साथ ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः का जाप करें। यह लक्ष्मी जी का सिद्ध मंत्र है जो घर में सुख समृद्धि लाने वाला माना जाता है।
APR 19, 2026 13:45 IST

स्वर्ण खरीदने की सही विधि क्या है

स्वर्ण खरीदते समय मन में सकारात्मक भाव रखें और इसे केवल आभूषण नहीं, बल्कि लक्ष्मी स्वरूप मानकर ग्रहण करें। घर लाने के बाद सबसे पहले सोने को सीधे पहनने के बजाय पूजा स्थान में रखें। लाल या पीले कपड़े पर स्वर्ण आभूषण स्थापित करें। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का स्मरण करते हुए हल्दी, कुंकुम, अक्षत और फूल अर्पित करें। दीपक जलाकर “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जाप करें।
APR 19, 2026 13:02 IST

अक्षय तृतीया के स्वर्ण का महत्व

ध्यान रखें कि अक्षय तृतीया पर खरीदा गया सोना बहुत संभालकर रखा जाता है। मान्यता है कि इस दिन लिया गया स्वर्ण खोना अशुभ माना जाता है।
APR 19, 2026 12:44 IST

अक्षय तृतीया पर खरीदें तांबा और पीतल

अगर आप सोना और चांदी अक्षय तृतीया के दिन नहीं खरीद पा रहे हैं तो आप पीतल या तांबे के बर्तन भी खरीद सकते हैं। इनकी भी खरीदारी इस दिन शुभ मानी जाती है।
APR 19, 2026 12:19 IST

अक्षय तृतीया पर क्या भोग लगाएं

अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को सत्तू, पीली मिठाइयां, केसर वाली खीर का भोग लगााय जा सकता है।
APR 19, 2026 10:54 IST

अक्षय तृतीया पर कौन सा आभूषण लें

महिलाएं यदि अक्षय तृतीया पर मंगलसूत्र, अंगूठी या कंगन धारण करती हैं तो इसे वैवाहिक सुख और सौभाग्य से जोड़ा जाता है।न आभूषण पहनते समय भगवान का स्मरण करना अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है।
APR 19, 2026 10:26 IST

अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी पूजा विधि

अक्षय तृतीया पर सुबह स्नान करके घर के मंदिर को साफ करें और मां लक्ष्मी व भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें। पीले फूल, रोली, चावल, धूप-दीप और नैवेद्य अर्पित करते हुए लक्ष्मी मंत्र या श्रीसूक्त का पाठ करें। भगवान को खीर, फल या मिठाई का भोग लगाएं और घी का दीपक जलाएं। अंत में आरती करें और परिवार की सुख-समृद्धि व धन वृद्धि की प्रार्थना करें।
APR 19, 2026 10:24 IST

अक्षय तृतीया का महत्व क्या है

यह वर्ष के सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है जिसमें मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती। इस दिन किए गए पुण्य और दान अक्षय फल देने वाले माने जाते हैं।
APR 19, 2026 10:26 IST

क्या अक्षय तृतीया पर नया निवेश करना शुभ है

इस दिन निवेश, नया व्यापार या संपत्ति खरीदना बेहद मंगलकारी माना जाता है। ऐसा करने से दीर्घकालिक लाभ और आर्थिक स्थिरता प्राप्त होती है।
APR 19, 2026 09:21 IST

क्या सोना न खरीदें तो भी मिलेगा शुभ फल

यदि सोना संभव न हो तो जौ, साबुत धनिया या मिट्टी का कलश खरीद सकते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार ये वस्तुएं भी अक्षय पुण्य प्रदान करती हैं।