Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन को शास्त्रों में बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इस शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है। इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 10 मई 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन को सबसे शुभ मुहूर्त में से एक माना गया है। अक्षय तृतीया का दिन किसी भी प्रकार के मंगलिक कार्य करने के लिए बहुत ही शुभ होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसके साथ साधक को धन, वैभव का लाभ मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन कुछ कामों को करने की मनाही होती है। आइए जानें अक्षय तृतीया के दिन क्या करें और क्या ना करें।
अक्षय तृतीया के क्या ना करें (What not to do on Akshaya Tritiya)
- अक्षय तृतीया के दिन घर में साफ सफाई रखें। इस दिन घर में ना ही गंदगी हो और ना हीं अंधेरा होना चाहिए।
- अक्षय तृतीया के दिन प्लास्टिक, एल्युमिनियम और लोहे का सामान भूलकर भी ना खरीदें।
- अक्षय तृतीया के दिन किसी से भी ना उधार लें और ना ही किसी को उधार देना चाहिए।
- अक्षय तृतीया के दिन भूलकर मांस, मदिरा का सेवन ना करें।
अक्षय तृतीया के दिन क्या करें (What to do on Akshaya Tritiya)
- अक्षय तृतीया के दिन भगवान मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें।
- इस दिन पितरों के नाम का दान करें।
- अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना चाहिए।
- अक्षय तृतीया शुभ अवसर पर नये घर में प्रवेश कर सकते हैं।
