Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया से सोने सी चमक उठेगी इन 4 राशि वालों की किस्मत, पैसों की नहीं रहेगी कमी

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ माना जाता है। हर साल ये त्योहार वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया को पड़ता है। जानिए 2024 में अक्षय तृतीया किस दिन है और किन राशियों के लिए ये पर्व भाग्यशाली साबित होने वाला है।

Akshaya Tritiya 2024 (अक्षय तृतीया 2024): अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीदारी का विशेष महत्व होता है। मान्यताओं अनुसार इस दिन सोना खरीदने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है। जिससे जीवन में सुख-समृद्धि और वैभव की कभी कमी नहीं होती। इस साल अक्षय तृतीया का त्योहार 10 मई को मनाया जाएगा। ये दिन खरीदारी के अलावा दान-पुण्य, स्नान, यज्ञ, जप आदि शुभ कर्मों को करने के लिए भी शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है। यहां आप जानेंगे अक्षय तृतीया से किन राशि वालों की किस्मत में सोने जैसा निखार आने वाला है।

मेष राशि

अक्षय तृतीया से मेष राशि वालों के दिन बदलने वाले हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान आपका करियर भी सोने सा चमकने वाला है। हर जगह आपके काम की तारीफ होगी। पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी।

End of Feed