अध्यात्म

Akshay Navami Daan: आज अक्षय नवमी पर आवंले के साथ दान करें ये सफेद सब्जी, तिजोरी में होगी धन वर्षा

Akshay Navami Daan (अक्षय नवमी में क्या दान करना चाहिए): आज अक्षय नवमी या आंवला नवमी के दिन दान का खास महत्व होता है। यहां से आप उस सब्जी के बारे में जान सकते हैं, जिसका दान करने से आपको अक्षय फल मिलने वाला है। यहां आंवला नवमी पर किए जाने वाले दान की पूरी जानकारी है।

Image

अक्षय नवमी पर दान करने योग्य वस्तु (pic credit: canva)

Akshay Navami Daan (अक्षय नवमी में क्या दान करना चाहिए): हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी के रूप में मनाया जाता है। स्कंद पुराण और पद्म पुराण के अनुसार, अक्षय नवमी पर किया गया दान कभी व्यर्थ नहीं जाता। इसका मतलब है कि इस दिन किया गया कोई भी पुण्य कार्य अक्षय (अर्थात् कभी नष्ट न होने वाला) फल देता है। अक्षय नवमी के दिन स्नान, दान और पूजा का ही खास महत्व होता है। इस दिन गंगा स्नान, गौदान, अन्न, वस्त्र और सोने का दान किया जाता है। यहां से आप अक्षय नवमी पर दान करने योग्य वस्तुओं की लिस्ट देख सकते हैं।

अक्षय नवमी के 5 मुख्य दान-

1. अन्न दान

गरीबों, ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को चावल, गेहूं, दाल, तेल आदि अन्न दान करें। अक्षय नवमी पर ये दान ही सबसे श्रेष्ठ दान माना गया है।

2. वस्त्र दान

नए या स्वच्छ वस्त्र दान करने से जीवन में सुख और सम्मान बढ़ता है।

3. दीप दान

सूर्यास्त के समय या आंवले के वृक्ष के नीचे दीपक जलाकर दान करना शुभ होता है।

4. दक्षिणा या धन दान

यथाशक्ति धन, सिक्के या भोजन दान कर सकते हैं। कहा गया है कि अक्षय नवमी के दिन किया गया धन दान, सौ गुना फल देता है।

5. कूष्माण्ड दान

अक्षय नवमी के दिन एक सफेद कुम्हड़े (कद्दू) में सोना भरकर 'श्रीकृष्ण: प्रीयताम्' कहकर किसी ब्राह्मण को दान करें। सूर्यग्रहण के दिन कुरुक्षेत्र में तुलादान करने से जो फल मिलता है, वही फल अक्षय नवमी पर कूष्माण्ड (कुम्हड़ा) दान करने से मिलता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article