Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी, जानें सही डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त

Ahoi Ashtami 2026, अहोई अष्टमी 2026: संतान की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और अच्छे भविष्य के लिए माताएं अहोई अष्टमी का व्रत रखती हैं। जानें 2026 में अहोई अष्टमी कब है, नवंबर में अहोई अष्टमी तारीख, शुभ मुहूर्त।

Ahoi Ashtami 2026, अहोई अष्टमी 2026: अहोई अष्टमी का व्रत मुख्य रूप से संतान की मंगलकामना के लिए किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन अहोई माता की सच्चे मन से आराधना करने से बच्चों पर उनका आशीर्वाद बना रहता है। माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र, निरोगी जीवन, तरक्की और खुशहाली के लिए दिनभर उपवास रखती हैं। यह व्रत केवल संतान की सलामती की प्रार्थना तक सीमित नहीं है, बल्कि मां के निस्वार्थ प्रेम और परिवार के प्रति उनके समर्पण को भी दर्शाता है। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाली महिलाएं भी इस दिन श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करती हैं। अगर आप भी इस व्रत की तैयारी कर रही हैं, तो यहां जानिए इसकी सही तारीख, पूजा का शुभ समय, धार्मिक महत्व और पूजा से जुड़ी खास परंपराएं।

    अहोई अष्टमी 2026 कब है

    हिंदू पंचांग के अनुसार, अहोई अष्टमी का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। साल 2026 में अष्टमी तिथि 1 नवंबर, रविवार को दोपहर 2 बजकर 51 मिनट से शुरू होगी और 2 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि और व्रत की परंपरा को ध्यान में रखते हुए इस साल अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 को रखा जाएगा। इसलिए व्रत रखने वाली महिलाएं 1 नवंबर को ही अहोई माता की पूजा करेंगी।

    अहोई अष्टमी 2026 पूजा मुहूर्त और शुभ समय

    अहोई अष्टमी पर पूजा के लिए शाम का समय विशेष माना जाता है। इस दिन पूजा और तारों के दर्शन का अपना धार्मिक महत्व है।

    End of Feed