Ahoi Ashtami 2026 : अहोई अष्टमी व्रत आज, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि व पूजन सामग्री

Ahoi Ashtami 2026 : 1 नवंबर रविवार को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन तारों को देखकर व्रत का पारण किया जाता है। आइए जानते हैं कि अहोई अष्टमी का पूजा मुहूर्त क्या है।

Ahoi Ashtami 2026 : आज 1 नवंबर 2026, रविवार को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जा रहा है। यह व्रत माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना से रखती हैं। कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई माता की पूजा की जाती है। इस दिन महिलाएं सुबह से व्रत रखती हैं और शाम को शुभ मुहूर्त में अहोई माता की पूजा करने के बाद व्रत कथा सुनती हैं। इसके बाद आसमान में तारों के दर्शन करके उन्हें अर्घ्य दिया जाता है और व्रत का पारण किया जाता है। कुछ परिवारों में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलने की परंपरा भी है।

Ahoi Ashtami 2026   अहोई अष्टमी की पूजा विधि

अहोई अष्टमी की पूजा विधि (Image AI Generated and Newsroom Verified)

इस साल अहोई अष्टमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 36 मिनट से लेकर 6 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। पूजा के लिए कुल 1 घंटा 18 मिनट का समय मिलेगा। वहीं, तारों के दर्शन का समय शाम करीब 6 बजे है। अष्टमी तिथि 1 नवंबर की दोपहर 2 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर 2 नवंबर की दोपहर 1 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। इस दिन चंद्रोदय रात 11 बजकर 40 मिनट पर होगा। आइए जानते हैं अहोई अष्टमी की पूजा विधि, जरूरी सामग्री, व्रत का महत्व और पारण का समय क्या है।

End of Feed