Ahoi Ashtami 2025 Aaj Chand kitne Baje Niklega: सोमवार के दिन यानी 13 तारीख को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जा रहा है। यह व्रत माताएं पूरी श्रद्धा के साथ अपनी संतान की लंबी उम्र और सेहत के लिए रखती हैं। इस दिन अहोई माता की पूजा होती है और तारा व चांद देखकर व्रत का पारण किया जाता है। यहां देखें आज चांद कब दिखेगा और क्या रहेगा तारा नजर आने का समय।
अहोई अष्टमी का चांद आज कितने बजे निकलेगा (Pic: Canva)
आज चांद कब निकलेगा 13 अक्टूबर 2025 का
13 अक्टूबर को चांद निकलने का समय रात के 11 बजकर 20 मिनट का रहेगा। जो माताएं अहोई पर चांद देखकर व्रत का पारण करती हैं, उनको इस समय तक इंतजार करना होगा। शहरों की जगह के आधार पर इसमें समय में थोड़ा बहुत अंतर रहेगा।
आज तारा कब निकलेगा 13 अक्टूबर 2025 को
13 अक्टूबर को तारा निकलने का समय शाम 6:20 मिनट के आसपास निकलेगा। इनके दर्शन करके महिलाएं पूजा करेंगी अरैर व्रत का पारण करेंगी।
आज तारे निकलने का समय क्या रहेगा शहरानुसार
लखनऊ - 06:17 PM
कानपुर - 06:18 PM
आगरा - 06:17 PM
अलीगढ़ - 06:20 PM
मेरठ - 06:40 PM
गोरखपुर - 06:17 PM
नोएडा - 06:20 PM
मथुरा - 07:32 PM
वाराणसी - 07:32 PM
गोरखपुर - 06:17 PM
