कल निकलेगी अहमदाबाद की 149वीं जगन्नाथ रथयात्रा, गजराज पूजन और भगवान के 'सोनावेश' दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Rath Yatra 2026: अहमदाबाद में 149वीं जगन्नाथ रथयात्रा से पहले गजराज पूजन, भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दुर्लभ सोनावेश के दर्शन तथा रथों का पूजन संपन्न हुआ। अब 16 जुलाई, बुधवार को भव्य रथयात्रा निकलेगी।

Rath Yatra 2026: अहमदाबाद के ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर से निकलने वाली 149वीं वार्षिक रथयात्रा 16 जुलाई, बुधवार को निकलेगी। रथयात्रा से एक दिन पहले मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया। परंपरा के अनुसार गजराजों का विधि-विधान से पूजन किया गया, वहीं भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के दुर्लभ 'सोनावेश' के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।

ahmedabad-149th-jagannath-rath-yatra

अहमदाबाद में 15 जुलाई को निकलेगी 149वीं रथ यात्रा

रथयात्रा से पहले होने वाली वर्षों पुरानी परंपरा के तहत भगवान गणेश का स्वरूप माने जाने वाले गजराजों का विशेष पूजन किया गया। मंदिर के हाथीखाने में सभी हाथियों को एकत्र कर उनका चंदन, कुमकुम, रंगों और पारंपरिक आभूषणों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथियों के दर्शन और आशीर्वाद के लिए पहुंचे। यही गजराज बुधवार को निकलने वाली भव्य रथयात्रा का सबसे आगे रहकर नेतृत्व करेंगे।

End of Feed