Hindu New Year 2024: ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल हिंदू नव वर्ष पर 3 अति शुभ योगों का निर्माण होने जा रहा है। माना जा रहा है ये राजयोग पूरे 30 साल बाद बन रहे हैं। जिससे ये साल काफी शुभ साबित होने वाला है। पंचांग अनुसार हिंदू नव वर्ष 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है और इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और राजयोग शश का निर्माण हो रहा है। वहीं इस साल के राजा मंगल रहेंगे तो वहीं मंत्री शनि देव। जानिए ये साल किन राशियों के लिए शानदार साबित होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए नया साल शानदार रहेगा। बेरोजगारों को नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपके काम की हर जगह तारीफ होगी। आपको अपने वरिष्ठों और समकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। जिसके चलने आपके वेतन में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षा में भी सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए भी हिंदुओं का नया साल लकी साबित होगा। करियर में आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा। यदि लंबे समय से प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपका ये सपना पूरा हो सकता है। योजनाओं में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा।
धनु राशि
हिंदू नव वर्ष धनु राशि वालों के लिए भी शानदार रहेगा। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। खर्चों पर लगाम लगेगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं रहेगी। हर कार्य में परिजनों का साथ मिलेगा।
