Chanakya Niti: इन चार परिस्थिति में फंसने पर मौका मिलते ही भाग लें, यहां जीवन पड़ सकता है खतरे में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2023, 11:01 AM IST

Chanakya Neeti in Hindi: आचार्य चाणक्य अपने नीति शास्‍त्र से लोगों को हर मुश्किल परिस्थिति का सामना का डट कर सामने करने की सीख देते हैं। हालांकि आचार्य ने लोगों को चार ऐसे हालात भी बताए हैं, जिससे समय रहते भागना ही सबसे बेहतर होता है। ऐसी जगहों पर रूकने से सिर्फ नुकसान ही होता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हिंसा या दंगा वाली जगहों से हमेशा रहें दूर
  • अकारण युद्ध क्षेत्र में रहना हो सकता है जानलेवा
  • चरमराती अर्थव्यवस्था से समय रहते हो जाएं दूर


Chanakya Neeti in Hindi: आचार्य चाणक्य की नीतियां हमेशा लोगों को मुश्किल हालात से बाहर निकलने का रास्ता दिखाती हैं। आचार्य ने अपने नीति शास्‍त्र में सफलता और आर्थिक तरक्‍की पाने के भी कई उपाय बताए हैं। आचार्य कहते हैं कि व्‍यक्ति को हर तरह की परिस्थिति का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। लोगों को विपरीत परिस्थितियों और मुश्किल हालातों से मुंह मोड़ने की बजाय उसका डट कर सामना करना चाहिए। इसके साथ ही आचार्य ने चार ऐसे हालात भी बताए हैं, जहां से मौका मिलते ही भागना सबसे बेहतर होता है। आचार्य कहते हैं कि यह ऐसी परिस्थिति होती है, जिसमें साहस और दिमाग काम नहीं करता है। अगर कोई व्‍यक्ति इन परिस्थितियों का सामना करने की कोशिश करता है तो वह बुरी तरह से फंस सकता है। ऐसी जगहों पर लोगों को जान का भी खतरा हो सकता है।

Chanakya Niti इन चार परिस्थिति में फंसने पर मौका मिलते ही भाग लें, यहां जीवन पड़ सकता है खतरे में

इन चार परिस्थिति से रहें हमेशा दूर, जीवन के लिए हैं बेहद घातक

उपसर्गेऽन्यचक्रे च दुर्भिक्षे च भयावहे।

असाधुजनसंपर्के य: पलायति स जीवति

हिंसा और दंगा से रहें दूर

आचार्य चाणक्य कहते है कि अगर कहीं रास्‍ते में हिंसा या दंगा भड़क जाए, तो वहां से तुरंत भाग जाना चाहिए। क्‍योंकि इस तरह की जगहों पर भीड़ बेकाबू होकर किसी पर भी हमला बोल सकती है। भीड़ किसी को पहचानती नहीं है, भीड़ का हमला बहुत ही जानलेवा होता है। इसलिए ऐसी जगहों से जान बचाकर भाग जाने में ही भलाई है। ऐसी जगहों पर रूकने पर आप कानूनी कार्यवाही में भी फंस सकते हैं।

End of Feed