Vastu Tips: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पूज्यनीय माना गया है। यही कारण है कि लगभग हर घर में तुलसी पौधा मिल जाता है। तुलसी की पत्ती का मंदिर में प्रसाद में रखकर भोग भी लगाया जाता है और घी का दीपक जला तुलसी की पूजा भी की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कई बार हम तुलसी के पौधे के पास कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं, जिससे मां लक्ष्मी हमशे नाराज हो सकती है। इन गलतियों का जीवन पर बहुत गहरा और नकारात्मक असर पड़ता है। यहां पर हम 5 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिसे तुलसी के पौधे के पास इन्हें नहीं रखना चाहिए।
तुलसी पौध के पास भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए ये 5 वस्तुएं
जूते-चप्पल
तुलसी माता बेहद ही पवित्र हैं और उनकी पूजा भी की जाती है। इसलिए जहां पर तुलसी का पौधे रखा हो वहां पर जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का अपमान होता है और वे रुष्ट हो सकती हैं। साथ ही इससे आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है।
झाड़ू और कूड़ादान
तुलसी के पौधे के पास कभी भी झाड़ू और कूड़ादान को नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि यह दोनों चीजें घर की साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल होती हैं और गंदी रहती हैं। झाड़ू और कूड़ादान को तुलसी के पास रखने से घर में दरिद्रता आती है।
शिवलिंग
वास्तु शास्त्र के मुताबिक कभी भी शिवलिंग या शंकर भगवान की तस्वीर को तुलसी के पौधे के पास नहीं रखना चाहिए। क्योंकि पूर्व जन्म में तुलसी का नाम वृंदा था, जो राक्षस जालंधर की पत्नी थी और शंकर भगवान ने जालंधर के अत्याचार से तंग आकर उसका वध कर दिया था। जिसकी वजह से भगवान शिव की पूजा में तुलसी का उपयोग नहीं होता है।
गणेश की मूर्ति
धार्मिक ग्रंथों में एक पुरानी कथा प्रचलित है, कि एक बार गणेश भगवान नदी के किनारे बैठकर तपस्या कर रहे थे। उसी समय तुलसी मैया वहां से निकल रहीं थी और गणेश जी की सु़ंदर छवि को देखकर उनपर मोहित हो गई थी। तभी उन्होंने गणेश जी के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा था और गणेश भगवान ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया था, जिसकी वजह से तुलसी माता ने नाराज गणेश भगवान को दो शादी का श्राप दे दिया था। इसी वजह से माता तुलसी के पास भगवान गणेश की प्रतिमा न ही रखी जाती है और न ही उन्हें तुलसी अर्पित की जाती है।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
