Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की चाणक्य नीति को जीवन के लिये बहुउपयोगी माना गया है, जहां उन्होंने जीवन के लिये कई उपयोगी बातों का उल्लेख अपनी चाणक्य नीति में किया है। वहीं चाणक्य नीति की बातों को अपनाकर मनुष्य जीवन में बेहतर सफलता अर्जित कर सकता है, वहीं आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में बताया है कि आपके आस-पास कुछ ऐसे लोग भी मौजूद होते हैं, जो दुश्मन से कई गुना अधिक खतरनाक होते हैं। आचार्य चाणक्य ने इनके बारे में कहा है कि ऐसे लोगों की पहचान करके इनसे दूर रहना चाहिये, आइये हम आपको बताते हैं कि कैसे लोगों से आपको दूर रहने का प्रयास करना चाहिए।
शत्रु से अधिक घातक होते हैं ऐसे मित्र, जानें किन तरह के लोगों से बनाये दूरी
अत्यधिक क्रोध वाले लोगों से बनाये दूरी
आचार्य चाणक्य ने कहा है कि जो व्यक्ति ज्यादा गुस्सा करता है, ऐसे व्यक्ति से दूर रहने में ही भलाई है। आचार्य चाणक्य ने ऐसे व्यक्ति के बारे में कहा है कि अत्यधिक गुस्से वाला व्यक्ति अपने साथ-साथ दूसरों का भी नुकसान कर सकता है, क्योंकि वह गुस्से में सही-गलत की समझ भूल सा जाता है। इसलिये ऐसे लोगों से दूर रहने का प्रयत्न करना चाहिये।
स्वार्थी लोगों से बनाकर रखें दूरी
आचार्य चाणक्य ने कहा है कि जीवन में कभी भी मतलबी इंसान पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिये, क्योंकि ऐसे लोग आपका भला करने के बजाय आपको परेशानी में डाल सकते हैं। वहीं इस तरह के लोग अपने मतलब कर लिये आपका बुरा भी कर सकते हैं, वहीं दुश्मन तो सामने से वार करता है लेकिन इस तरह के पीठ पीछे वार करते हैं।
बराबरी के लोगों को बनाये अपना दोस्त
आचार्य चाणक्य के अनुसार दोस्ती हमेशा अपनी बराबरी में ही करनी चाहिये, क्योंकि ऐसा न करने पर आपके रिश्ते एक न एक दिन खराब हो सकते हैं। आचार्य चाणक्य ने कहा है कि गरीब का कोई दोस्त नहीं होता है, वहीं अमीर के पास दोस्तों की टोली होती है। चाणक्य नीति में कहा गया है कि अमीर लोगों के पास दोस्तों की टोली होती है, क्योंकि लोंगो को लगता है कि वह बुरे समय में उनकी मदद करेंगे, ऐसे में ऐसे लोगों की पहचान करके उनसे दूर रहने का प्रयत्न करना चाहिये।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
