अध्यात्म

Sunrise Time Today आज सूर्योदय कब होगा 10 April 2026: आपके शहर में सूरज कब निकलेगा? जानें सूर्योदय का समय, तिथि और पूजन विधि

Sunrise Time Today (10 April 2026): पंचांग के अनुसार 10 अप्रैल 2026 को वैशाख माह कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि और दिन शुक्रवार है। जानें आज प्रमुख शहरों में सूर्योदय का समय और अपने शहर के अनुसार सूरज निकलने का टाइम....

Image

आज सूरज कितने बजे निकलेगा?

Sunrise Time Today (10 April 2026): प्रकृति का नियम है कि हर ढलती शाम अपने साथ एक नई सुबह की उम्मीद लेकर आती है। सनातन परंपरा में सूर्योदय केवल एक खगोलीय घटना नहीं, बल्कि साक्षात 'देव' के दर्शन का क्षण है। वैशाख मास के इस पावन पखवाड़े में, जब बसंत अपनी विदाई की ओर है और ग्रीष्म की आहट तेज हो रही है, 10 अप्रैल 2026 की सुबह एक विशेष आध्यात्मिक और प्राकृतिक ऊर्जा लेकर आने वाली है। आज की भोर न केवल अंधकार को मिटाएगी, बल्कि हमारे संकल्पों को एक नई चमक भी प्रदान करेगी। आइए जानते हैं अलग-अलग शहरों के अनुसार सूर्योदय का सही समय और पूजन का शुभ मूहूर्त...

देश के प्रमुख शहरों के अनुसार सूर्योदय की समय सारणी (10 अप्रैल 2026)

  1. नई दिल्ली - सुबह 06:01 बजे
  2. मुंबई - सुबह 06:23 बजे
  3. कोलकाता - सुबह 05:20 बजे
  4. चेन्नई - सुबह 05:58 बजे
  5. बेंगलुरु - सुबह 06:08 बजे
  6. हैदराबाद - सुबह 06:02 बजे
  7. अहमदाबाद - सुबह 06:23 बजे
  8. जयपुर - सुबह 06:08 बजे
  9. लखनऊ - सुबह 05:46 बजे
  10. पटना - सुबह 05:31 बजे
  11. भोपाल - सुबह 06:05 बजे
  12. चंडीगढ़ - सुबह 06:01 बजे
  13. गुवाहाटी - सुबह 04:59 बजे
  14. पुणे - सुबह 06:20 बजे
  15. नागपुर - सुबह 05:58 बजे
  16. वाराणसी - सुबह 05:41 बजे
  17. देहरादून - सुबह 05:56 बजे
  18. भुवनेश्वर - सुबह 05:32 बजे
  19. रायपुर - सुबह 05:47 बजे
  20. श्रीनगर - सुबह 06:03 बजे
जानें आज कितने बजे होंगे प्रेमानंद जी के दर्शन?
Sunrise Time

Sunrise Time

सूर्योदय के साथ कल की सुबह को कैसे बनाएं खास?

सबसे पहले स्नान करने के बाद तांबे के लोटे में जल, लाल चंदन और अक्षत मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। यह परंपरा वैज्ञानिक रूप से भी लाभकारी है, क्योंकि गिरते जल के बीच से आने वाली सूर्य की किरणें शरीर को ऊर्जा देती हैं। इसके बाद आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। यदि आप मानसिक शांति या शत्रुओं पर विजय चाहते हैं, तो कल सुबह सूर्योदय के समय इस स्तोत्र का पाठ करें। अंत में उगते सूरज को देखते हुए कम से कम 5 मिनट मौन रहें। यह आपके भीतर सकारात्मक विचारों का संचार करेगा। इस तरह आप सुबह सूर्योदय के साथ अपने दिन की खास शुरुआत कर सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article