Surya Grahan 2025 Date And Time (आज सूर्य ग्रहण है क्या): मार्च 2025 में दो ग्रहण लगने हैं। जिनमें से पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण था जो 14 मार्च को लग गया है। अब दूसरा ग्रहण लगने जा रहा है जो एक सूर्य ग्रहण होगा। ये वाला ग्रहण 29 मार्च को चैत्र नवरात्रि से एक दिन पहले लगेगा। इस ग्रहण के दौरान धरती के कुछ इलाकों में दिन में ही कुछ देर के लिए अंधेरा छा जाएगा। जानिए साल के पहले सूर्य ग्रहण की डिटेल।
सूर्य ग्रहण कब लग रहा है 2025 में (Surya Grahan Kab Lag Raha Hai 2025 Mein)
साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगने जा रहा है। ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से होगी और समाप्ति शाम 6 बजकर 14 मिनट पर होगी। ये एक खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा जो कि चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर लगेगा।
सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखेगा (Surya Grahan Kaha-Kaha Dikhega)
सूर्य ग्रहण बरमूडा, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, उत्तरी ब्राज़ील, डेनमार्क, जर्मनी, फ्रांस, हंगरी, आयरलैंड, मोरक्को, ग्रीनलैंड, फिनलैंड, बारबाडोस, कनाडा का पूर्वी भाग, उत्तरी रूस, स्पेन, सूरीनाम, स्वीडन, पोलैंड, पुर्तगाल, लिथुआनिया, हॉलैंड, पुर्तगाल, नॉर्वे, यूक्रेन, स्विट्जरलैंड, इंग्लैंड और अमेरिका के पूर्वी क्षेत्र में दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण का सूतक 2025 (Surya Grahan 2025 Sutak)
भारतवर्ष में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं दे रहा है। जिस वजह से यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन जिन क्षेत्रों में ये ग्रहण दिखाई देगा, वहां पर ग्रहण का सूतक काल सूर्य ग्रहण के शुरू होने से 12 घंटे पहले शुरू हो जाएगा।
