आज क्या है 19 जुलाई को, कौन सा व्रत है, आज सूर्य देव की पूजा होगी या कार्तिकेय जी की

Aaj Kya Hai 19 July 2026: आज 19 जुलाई 2026, रविवार को कौन सा व्रत है? आज किस भगवान की पूजा करना ज्यादा शुभ रहेगा? चलिए जानें आज के व्रत, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व आदि के बारे में।

Aaj Kya Hai 19 July 2026 Ko: धार्मिक दृष्टि से आज 19 जुलाई 2026 का दिन खास है। आज स्कन्द षष्ठी का व्रत रखा जा रहा है, जो कि देवों के देव महादेव और उनकी पत्नी माता पार्वती के सबसे बड़े पुत्र कार्तिकेय जी को समर्पित है। साथ ही आज रविवार का दिन है, जो कि सूर्य देव को समर्पित है। मान्यता है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करता है, उसके मान-सम्मान में लगातार वृद्धि होती रहती है। इसी के साथ जीवन में उच्च सफलता प्राप्त होती है। चलिए अब जानें 19 जुलाई 2026 के दिन के धार्मिक महत्व के बारे में।

आज 19 जुलाई को कौन सा व्रत है, आज क्या है 19 जुलाई 2026 को

आज 19 जुलाई को कौन सा व्रत है?

आज 19 जुलाई 2026 को कौन सा व्रत है?

व्रत का नाम व्रत किस भगवान को है समर्पित?
स्कन्द षष्ठी व्रतभगवान कार्तिकेय को समर्पित
रविवार व्रतसूर्य देव को समर्पित

स्कन्द षष्ठी 2026 की तिथि

द्रिक पंचांग की गणना के मुताबिक, हर महीने शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को स्कन्द षष्ठी का व्रत रखा जाता है। इस बार आज 19 जुलाई 2026 की सुबह 3 बजकर 42 मिनट से आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि का आरंभ हुआ है, जो कि कल 20 जुलाई की सुबह 3 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में आज 19 जुलाई 2026 को ही स्कन्द षष्ठी का व्रत रखा जा रहा है।

End of Feed