आज क्या है 1 अप्रैल 2026, क्या आज पूर्णिमा है, आज कौन सा व्रत है, क्या आज ग्रहण लगेगा

आज अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, 01 अप्रैल 2026 की तारीख है और आज बुधवार है। वहीं हिंदी पंचांग के साथ आज के दिन दो तिथियों का मेल है। सुबह चैत्र शुक्ल की चतुर्दशी है और उसके बाद पूर्णिमा लग जाएगी। यहां से जानें कि आज कौन सी तिथि सही मानी जाएगी, चैत्र पूर्णिमा आज रहेगी या कल, चैती पूर्णिमा का व्रत कब रखा जाएगा और आज का दिन विशेष क्या है।

हिंदू पंचांग के अनुसार 1 अप्रैल 2026, बुधवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद विशेष माना जा रहा है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष में आने वाला यह दिन पूर्णिमा तिथि से जुड़ा है, इसलिए श्रद्धालुओं के बीच आज की तिथि को लेकर विशेष उत्सुकता बनी हुई है। आइए जानते हैं कि आज कौन-सी तिथि है, क्या आज पूर्णिमा है, कौन-सा व्रत रखा जाएगा और क्या आज कोई ग्रहण भी लगेगा।

aaj kya hai 1 april 2026, chaitra purnima 2026

आज क्या है 1 अप्रैल 2026 को - देखें विस्तार से जानकारी

आज क्या है 1 अप्रैल 2026

पंचांग गणना के अनुसार 1 अप्रैल 2026 को सूर्योदय के समय चैत्र शुक्ल चतुर्दशी तिथि चल रही थी, जो सुबह लगभग 07:06 बजे तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि का आरंभ होगा। इसलिए धार्मिक मान्यता के अनुसार आज से ही चैत्र पूर्णिमा व्रत का महत्व शुरू हो जाता है। तो आज एक अप्रैल की जानकारी इस तरह है कि -

End of Feed