Aaj Ka Rashifal (1 April 2026) आज का राशिफल: पंचांग के अनुसार आज चतुर्दशी तिथि सुबह 7 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी शाम 4 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। इसके बाद हस्त लग जाएगा। योग वृद्धि दोपहर 2 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इसके बाद ध्रुव योग लग जाएगा। करण वणिज सुबह 7 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। इसके बाद विष्टि करण लग जाएगा, जो 7 बजकर 20 तक रहने वाला है।
ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। सिंह में केतु और मिथुन में गुरु रहेंगे। मेष में शुक्र और कुंभ में राहु, बुध व मंगल स्थित रहेंगे। इसी प्रकार मीन में सूर्य और शनि की युति रहेगी।
आज चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि है, जो धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पुण्यदायी मानी जाती है। इस दिन माता दुर्गा और भगवान शिव की उपासना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। ग्रह स्थिति आर्थिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से कई बदलाव लेकर आ सकती है।
पूर्णिमा के दिन पार्थिव शिवलिंग का पूजन, हवन, सात्विक भोजन और दान-पुण्य विशेष फलदायी होता है। इस दिन भगवान के नाम का स्मरण करते हुए दिन की शुरुआत करना शुभ रहेगा।
मेष राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा आपके छठे भाव में गोचर कर रहे हैं और शुक्र आपकी ही राशि में स्थित हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे और जॉब में बदलाव के लिए समय अनुकूल है। मन थोड़ा भावुक रह सकता है, इसलिए किसी भी निर्णय को सोच-समझकर लें। मित्रों का सहयोग मिलेगा और उनकी मदद से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। लव लाइफ में खुशी और उत्साह बना रहेगा, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा।
उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: लाल व पीला
भाग्य प्रतिशत: 85%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा आपके पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे मानसिक शांति और क्रिएटिव सोच बनी रहेगी। बिजनेस में स्थिति अच्छी रहेगी और जॉब में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। शाम के समय परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। हालांकि प्रॉपर्टी को लेकर किसी करीबी रिश्तेदार से विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप अपने कामों को पूरा करने में लगे रहेंगे।
उपाय: गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: बैगनी व हरा
भाग्य प्रतिशत: 75%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
आज गुरु आपकी राशि में हैं और चन्द्रमा चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे मानसिक मजबूती मिलेगी। जॉब में नए अवसर मिल सकते हैं और बिजनेस में नई डील फाइनल होने के योग हैं। रुका हुआ धन मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। हालांकि स्वास्थ्य, खासकर शुगर से जुड़ी समस्या को लेकर सावधान रहें। लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन बहस से बचें।
उपाय: सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग: हरा व आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 75%
कर्क राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा तृतीय भाव में हैं, जिससे आपके प्रयासों में वृद्धि होगी। जॉब में मनचाही सफलता नहीं मिल रही है, लेकिन बिजनेस में धीरे-धीरे सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति में नया मोड़ आ सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं और इससे मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में संतुलन बनाए रखें और अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला व नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 75%
सिंह राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा द्वितीय भाव में हैं, जिससे धन और वाणी से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। बिजनेस में किसी खास प्रोजेक्ट को पाने के लिए प्रयासरत रहेंगे और मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए खानपान पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में अच्छा समय बिताएंगे और कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।
उपाय: उड़द का दान करें।
शुभ रंग: पीला व नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। सूर्य और शनि सप्तम भाव में रहकर लाभ देंगे। बिजनेस में रुके हुए काम पूरे होंगे और नए अवसर मिलेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा और मेहनत का फल मिलेगा। लव लाइफ में सुधार आएगा।
उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और उन्हें लाल वस्त्र व लड्डू अर्पित करें।
शुभ रंग: हरा व सफेद
भाग्य प्रतिशत: 80%
तुला राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा द्वादश भाव में हैं, जिससे खर्च बढ़ सकता है लेकिन गुरु का नवम गोचर भाग्य को मजबूत करेगा। जॉब में प्रगति होगी और स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। लव लाइफ में रोमांटिक माहौल रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: सफेद व नीला
भाग्य प्रतिशत: 85%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा एकादश भाव में हैं, जिससे आय के नए स्रोत बन सकते हैं। बिजनेस और जॉब दोनों में प्रगति के संकेत हैं। प्रमोशन के लिए प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा और समस्याओं का समाधान होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और चींटियों को शक्कर डालें।
शुभ रंग: लाल व पीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
धनु राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा दशम भाव में हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। बिजनेस में सुधार होगा लेकिन आर्थिक मामलों में थोड़ा तनाव रह सकता है। लव लाइफ में खुशी बनी रहेगी।
उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग: लाल व नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 85%
मकर राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा नवम भाव में हैं, जिससे भाग्य का साथ मिलेगा। जॉब और बिजनेस में प्रगति होगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी व पीला
भाग्य प्रतिशत: 85%
कुम्भ राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा अष्टम भाव में हैं, जिससे थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में काम का दबाव रहेगा लेकिन धीरे-धीरे स्थिति संभल जाएगी। स्टूडेंट्स को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा। रुका हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें।
शुभ रंग: हरा व बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 85%
मीन राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा सप्तम भाव में हैं, जिससे जॉब और बिजनेस में सहयोग मिलेगा। नए अवसर मिल सकते हैं और कार्यों में सफलता मिलेगी। वाहन खरीदने का योग बन सकता है। लव लाइफ में खुशी रहेगी लेकिन क्रोध से बचें।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: नारंगी व हरा
भाग्य प्रतिशत: 80%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
