आज की एकादशी के व्रत नियम, क्या आज नमक खा सकते हैं, क्या एकादशी व्रत में कॉफी पी सकते हैं, आज चावल खाएं या नहीं

Varuthini Ekadashi: आज 13 अप्रैल 2026, सोमवार को वैशाख कृष्ण एकादशी है, जिसे वरुथिनी एकादशी भी कहते हैं। इस दिन व्रत रखने से मन और शरीर दोनों शुद्ध होते हैं, साथ ही भगवान विष्णु जी की कृपा भी मिलती है।

Varuthini Ekadashi: एकादशी व्रत हिंदू धर्म में बहुत खास माना जाता है। 13 अप्रैल 2026 यानी आज वरुथिनी एकादशी है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं, पूजा करते हैं और अपने जीवन में सुख-शांति की कामना करते हैं। इसे भगवान विष्णु की कृपा पाने का आसान और पवित्र तरीका माना जाता है। व्रत (Ekadashi ke niyam) सही तरीके से किया जाए, इसके लिए कुछ जरूरी नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है जिसे यहां डिटेल में बताया गया है।

aaj ki Ekadashi ke niyam

आज की एकादशी के व्रत नियम

एकादशी व्रत के मुख्य नियम

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
  • इसके बाद भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें।
  • पूजा में तुलसी माता को विशेष महत्व दिया जाता है, इसलिए उन्हें जल अर्पित जरूर करें।
  • 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें या विष्णु चालीसा का पाठ करें।
  • अगर संभव हो तो दिनभर भगवान का ध्यान और भजन-कीर्तन करें।

End of Feed