Aaj Ka Shubh Rang 21 June 2026 : 21 जून 2026 रविवार का दिन है। आज सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व रहेगा। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज चंद्रमा और केतु सिंह राशि में हैं, गुरु और शुक्र कर्क राशि में, राहु कुंभ राशि में, शनि मीन राशि में, मंगल वृष राशि में और सूर्य-बुध मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में ग्रहों की स्थिति के अनुसार अलग-अलग राशि वालों के लिए कुछ रंग शुभ रहेंगे। इन रंगों को धारण करने से सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ने में मदद मिल सकती है।
आज का शुभ रंग
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज पीला और नारंगी रंग शुभ रहेगा। यह रंग आत्मविश्वास बढ़ाने और कार्यों में सफलता के लिए सकारात्मक ऊर्जा देगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए लाल और सफेद रंग शुभ रहेगा। यह रंग मन में उत्साह और रिश्तों में मधुरता बनाए रखने में सहायक होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बैंगनी और हरा रंग शुभ रहेगा। हरा रंग बुध से जुड़ा माना जाता है, जो बुद्धि और निर्णय क्षमता को मजबूत करता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए लाल और नारंगी रंग शुभ रहेगा। यह रंग ऊर्जा और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला माना जाता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए पीला और नारंगी रंग शुभ रहेगा। सूर्य की राशि होने के कारण ये रंग आपके लिए सकारात्मक प्रभाव देने वाले रहेंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आसमानी और हरा रंग शुभ रहेगा। ये रंग मानसिक शांति और कार्यों में एकाग्रता बढ़ाने में मदद करेंगे।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए बैंगनी और सफेद रंग शुभ रहेगा। यह रंग संतुलन और सौम्यता बनाए रखने में सहायक होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए पीला और नारंगी रंग शुभ रहेगा। ये रंग साहस और सकारात्मक सोच को बढ़ाने वाले रहेंगे।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए लाल और नारंगी रंग शुभ रहेगा। यह रंग भाग्य और आत्मविश्वास को मजबूत करने वाला माना जाता है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए नीला और हरा रंग शुभ रहेगा। ये रंग धैर्य और कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आसमानी और हरा रंग शुभ रहेगा। ये रंग मानसिक संतुलन और सकारात्मक विचारों को बढ़ावा देंगे।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए सफेद और नीला रंग शुभ रहेगा। यह रंग शांति, भावनात्मक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। इन रंगों का प्रयोग करने से आपको ग्रहों का शुभ प्रभाव भी मिलेगा।
