Aaj ka Shubh Rang 18 April 2026: ज्योतिष के हिसाब से रंगों का हमारे मूड और दिन पर काफी असर पड़ता है। अगर आप सही रंग चुनते हैं, तो ना सिर्फ आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता है, बल्कि दिन भी ज्यादा पॉजिटिव तरीके से गुजरता है। हर नया दिन अपने साथ नए मौके और नई ऊर्जा लेकर आता है, बस जरूरत है उसे सही तरीके से अपनाने की। अगर दिन की शुरुआत अच्छी सोच और पॉजिटिव वाइब्स के साथ हो, तो कामयाबी भी ज्यादा दूर नहीं रहती।
ऐसे में अपने राशि के हिसाब से सही रंग पहनना या अपनाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह छोटे-छोटे बदलाव आपके पूरे दिन को बेहतर बना सकते हैं। आज यानी 18 अप्रैल 2026 के दिन अगर आप अपनी राशि के अनुसार शुभ रंग चुनते हैं, तो इससे आपके जीवन में संतुलन, किस्मत और सफलता के रास्ते खुल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज आपके लिए कौन सा रंग रहेगा सबसे ज्यादा लकी…
राशि के अनुसार आज का शुभ रंग - Aaj ka Shubh Rang (18 April 2026)
मेष राशि का शुभ रंग (18 अप्रैल 2026)
हरा और बैंगनी रंग मानसिक शांति देंगे और बिजनेस में नए आइडिया लाने में मदद करेंगे।
वृष राशि का शुभ रंग (18 अप्रैल 2026)
नीला, हरा रंग आज आपको मानसिक शांति और संतुलन देगा। इन रंगों के वस्त्र पहनकर आप स्थिरता महसूस करेंगे।
मिथुन राशि का शुभ रंग (18 अप्रैल 2026)
बैंगनी व हरा इन रंगों के कपड़े पहनने से सोच में क्लैरिटी आएगी और रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे।
कर्क राशि का शुभ रंग (18 अप्रैल 2026)
पीला और नारंगी पहनने से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ेगी और मेहनत का बेहतर रिजल्ट मिलेगा।
सिंह राशि का शुभ रंग (18 अप्रैल 2026)
लाल व नारंगी ये रंग आपके लीडरशिप क्वालिटी को बढ़ाएंगे और ऑफिस में आपकी इमेज मजबूत करेंगे।
कन्या राशि का शुभ रंग (18 अप्रैल 2026)
बैंगनी व नारंगी इन रंगों से आत्मबल बढ़ेगा और नए मौके पकड़ने में मदद मिलेगी।
तुला राशि का शुभ रंग (18 अप्रैल 2026)
पीला, हरा रंग आज आपके लिए शांति और संतुलन लाएंगे। ये रंग आपके मन को सुकून देंगे।
वृश्चिक राशि का शुभ रंग (18 अप्रैल 2026)
लाल व नारंगी ये रंग ऊर्जा और जोश बढ़ाएंगे, जिससे मुश्किल काम भी आसान लगेंगे।
धनु राशि का शुभ रंग (18 अप्रैल 2026)
पीला और लाल पहनने से भाग्य का साथ मिलेगा और सफलता के मौके बढ़ेंगे।
मकर राशि का शुभ रंग (18 अप्रैल 2026)
सफेद व हरा ये रंग मानसिक स्थिरता देंगे और सही फैसले लेने में मदद करेंगे।
कुंभ राशि का शुभ रंग (18 अप्रैल 2026)
नीला और बैंगनी पहनने से दिमाग शांत रहेगा और करियर में ग्रोथ के रास्ते खुलेंगे।
मीन राशि का शुभ रंग (18 अप्रैल 2026)
लाल व सफेद- इन रंगों से आत्मविश्वास बढ़ेगा और दिनभर पॉजिटिव फीलिंग बनी रहेगी।
जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|
