Aaj Ka Shubh Ank 24 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में रंगों का जितना महत्व है, उतने ही महत्वपूर्ण अंक भी हैं। अंक के जरिए न सिर्फ व्यक्ति के आने वाले कल से जुड़े विभिन्न सवालों के जवाब मिलते हैं, बल्कि मनुष्य के स्वभाव के बारे में भी पता चलता है। इसके अलावा अंकों का प्रभाव भी जीवन पर पड़ता है। शुभ अंकों के प्रभाव से जहां जीवन में खुशहाली आती है। वहीं, अशुभ अंक परेशानियों को आकर्षित करते हैं। चलिए अब जानें आज 24 जुलाई 2026 की 12 राशियों के शुभ अंकों और उनके महत्व-प्रभाव के बारे में।
24 जुलाई 2026 के शुभ अंक
मेष राशि
जिन लोगों की राशि मेष है, उनके लिए आज 1 और 2 शुभ रहेंगे। ये दोनों अंक शुभ हैं, जिनके प्रभाव से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही मानसिक शांति मिलेगी।
वृषभ राशि
आज वृषभ राशि वालों के लिए अंक 5 और 8 शुभ रहेंगे। 5 के स्वामी बुध हैं, जो कि स्वतंत्रता के कारक हैं। वहीं, 8 अंक के स्वामी शनि हैं, जो न्याय करते हैं।
मिथुन राशि
अंक 3 और 6 आज मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ हैं। ये अंक रचनात्मकता का प्रतीक हैं, जिनके प्रभाव से जीवन में खुशियां आना पक्का है।
कर्क राशि
जिन लोगों की राशि कर्क है, उनके लिए आज अंक 3 और 9 शुभ हैं। अंक 3 को ज्ञान और विस्तार का प्रतीक माना जाता है, जबकि नंबर 9 साहस और ऊर्जा को दर्शाता है।
सिंह राशि
अंक 2 और 9 सिंह राशि वालों के लिए आज शुभ रहेंगे। अंक 2 के स्वामी चंद्रमा हैं, जो मन को शांति प्रदान करते हैं। वहीं, अंक 9 के स्वामी मंगल हैं, जिन्हें साहस और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
कन्या राशि
जिन लोगों की राशि कन्या है, उनके लिए अंक 2 और 6 आज शुभ हैं। ये अंक आपको किसी जरूरी काम में सफलता दिलाने में सहयोग करेंगे। साथ ही प्रेम जीवन में मिठास बढ़ाएंगे।
तुला राशि
अंक 2 और 9 आज तुला राशि के जातकों के लिए शुभ रहेंगे। साथ ही भावनाएं स्थिर रहेंगी और कुछ बड़ा करने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक राशि
अंक 3 और 9 आज वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ रहेंगे। नंबर 3 के स्वामी गुरु हैं, जो ज्ञान बढ़ाते हैं। वहीं, अंक 9 मंगल से जुड़ा है, जो साहस और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: कौन सा रंग आज आपके लिए शुभ रहेगा? जानें
जिन लोगों की राशि धनु है, उन्हें आज अंक 2 और 3 से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। साथ ही माता से झगड़ा खत्म होगा और मानसिक शांति मिलेगी।
मकर राशि
अंक 5 और 8 आज मकर राशि के जातकों के लिए शुभ हैं। उम्मीद है कि आज आप अपने तेज दिमाग से कोई जरूरी काम पूर्ण करेंगे। साथ ही घर वालों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।
कुंभ राशि
अंक 3 और 9 आज कुंभ राशि वालों के लिए शुभ हैं। उम्मीद है कि आज आपके जीवन में प्रेम की मात्रा बढ़ेगी। साथ ही संतान की उन्नति होगी।
मीन राशि
3 और 7 अंक मीन राशि के जातकों के लिए आज शुभ हैं। उम्मीद है कि कामकाजी लोग किसी जरूरी कार्य में सफलता हासिल करेंगे। साथ ही कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे।
डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
