Aaj Ka Rashifal (Today Horoscope) 13 June 2023 In Hindi: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मीन राशि में व रेवती नक्षत्र का दूसरा चरण है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व मीन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...
मेष
आज जॉब में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
वृष
आज का दिन जॉब में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। धार्मिक यात्रा की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द व चावल का दान करें।
मिथुन
सूर्य का द्वादश गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण कर्म में सफलता आसान है। जॉब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। मसूर व गुड़ का दान करें।
कर्क
इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का भाग्यभाव में व मित्र ग्रह गुरु का दशम गोचर आर्थिक विकास देगा। व्यवसायी लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द का दान करें। तिल का दान करें।
सिंह
आज जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। गुड़ व तिल का दान करें। भगवान विष्णु जी की उपासना करें व गुरु का आर्शीवाद लें।
कन्या
चन्द्रमा तथा गुरु शिक्षा के लिए अनुकूल हैं। व्यवासायिक प्रगति से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व शुक्र आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।
तुला
खष्ठम चन्द्रमा व मेष के गुरु मङ्गलमय हैं। जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। चावल व तिल का दान करें।
वृश्चिक
आज मङ्गल व्यवसाय में सफलता देगा। मेष राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। कम्बल का दान करें। किसी शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं। पिता का आशीर्वाद लें।
धनु
सूर्य खष्ठम तथा गुरु पंचम शिक्षा के लिए अनुकूल हैं। रुके धन की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। गुरु का आशीर्वाद लें। चने की दाल का दान करें।
मकर
राशि स्वामी शनि द्वितीय व सूर्य इसी राशि से पंचम में गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कुम्भ राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। उड़द का दान करें।
कुंभ
आज का दिन जॉब में प्रोग्रेस का है। इस राशि से चतुर्थ सूर्य व इस राशि के शनि तथा व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। सुंदरकांड का पाठ करें। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। तिल का दान करें।
मीन
आज व्यवसाय में द्वादश शनि तथा मेष का गुरु मङ्गलमय है। इस राशि से तृतीय सूर्य जॉब में बड़ी सफलता दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।
