अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज इन 5 राशियों की तरक्की के खुलेंगे रास्ते, किस्मत का मिलेगा भरपूर साथ, पढ़ें आज राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 9 April 2026: आज 9 अप्रैल का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है। इसके बारे में हम दैनिक राशिफल से जान सकते हैं।

Image

9 अप्रैल 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 9 April 2026: आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। चन्द्रमा गुरु की राशि धनु में गोचर कर रहे हैं। शनि, सूर्य और मंगल एकसाथ मीन राशि में स्थित हैं, वहीं गुरु मिथुन राशि में विराजमान हैं। आज का दिन धर्म, उपवास और भक्ति के लिए विशेष फलदायी है। यदि स्वास्थ्य अनुकूल हो तो व्रत रखें और भगवान विष्णु की उपासना करें। सूर्योपासना, गायत्री मंत्र का जप और श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ आत्मबल को बढ़ाएगा। गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान, अन्न दान और श्री विष्णुसहस्रनाम का जप जीवन में सुख-शांति लाएगा। ब्रह्म मुहूर्त में श्री रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करने से दैहिक, दैविक और भौतिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।

मेष राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा नवम भाव में रहकर भाग्य को मजबूत करेगा। गुरु तृतीय भाव में हैं और सूर्य बारहवें भाव में होने से मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। बिजनेस में मंगल और शनि का सहयोग लाभ देगा। जॉब में स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। छात्र अपने करियर को लेकर संतुष्ट रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में सुखद समय व्यतीत करेंगे।

उपाय: चंद्रमा के द्रव्य शक्कर का दान करें और गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा अष्टम भाव में हैं, लेकिन सूर्य और शनि का गोचर आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। मंगल एकादश भाव में रहकर रियल एस्टेट और बिजनेस में लाभ देगा। गुरु द्वितीय भाव में होने से धन लाभ के योग बन रहे हैं। जॉब में प्रमोशन की संभावना बन सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे और वाणी से लाभ प्राप्त होगा।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत: 60%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा सप्तम भाव में और सूर्य-शनि दशम भाव में रहकर करियर में प्रगति के संकेत दे रहे हैं। जॉब में परिवर्तन का विचार आ सकता है, लेकिन कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य में त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है। घर में धार्मिक माहौल रहेगा।

उपाय: तिल और केला का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा षष्ठम भाव में हैं, जिससे थोड़ी मानसिक अशांति हो सकती है। सूर्य, मंगल और शनि का नवम गोचर आपके लिए शुभ है। बैंकिंग और आईटी सेक्टर में काम करने वालों को सफलता मिलेगी। छात्र करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। शाम का समय मनोरंजन में बीतेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और सात अन्न का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि का आज का राशिफल

आज सूर्य, शनि और मंगल अष्टम भाव में हैं, जबकि चन्द्रमा पंचम में होकर छात्रों को लाभ देंगे। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। बैंकिंग सेक्टर में कार्यरत लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ में खुशी बनी रहेगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अन्न का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 75%

कन्या राशि का आज का राशिफल

आज सूर्य, शनि और मंगल का सप्तम गोचर व्यवसाय में वृद्धि का संकेत दे रहा है। चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहकर पारिवारिक सुख देगा। गुरु का प्रभाव जॉब और आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। बिजनेस में उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। आईटी और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और तिल व गुड़ का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 85%

तुला राशि का आज का राशिफल

आज सूर्य, शनि और मंगल षष्ठम भाव में हैं, जिससे जॉब में प्रगति के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में खुशियां आएंगी और यात्रा का योग बन सकता है।

उपाय: सात अन्न का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 85%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा द्वितीय भाव में हैं और शनि-मंगल पंचम में रहकर करियर में सफलता देंगे। बिजनेस में लाभ होगा और जॉब में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल है। धन लाभ के योग हैं। लव लाइफ में विश्वास बनाए रखें। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है।

उपाय: बड़े भाई का आशीर्वाद लें और तिल का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 75%

धनु राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। सूर्य और मंगल चतुर्थ भाव में रहकर करियर में नए अवसर देंगे। जॉब में प्रमोशन का संकेत मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ में क्रोध से बचें।

उपाय: पीले वस्त्र का दान करें और पिता व गुरु का आशीर्वाद लें।

भाग्य प्रतिशत: 75%

मकर राशि का आज का राशिफल

आज सूर्य, शनि और मंगल तृतीय भाव में हैं, जो आपके लिए शुभ रहेंगे। चन्द्रमा द्वादश भाव में होने से खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आर्थिक लाभ भी मिलेगा। मीडिया, आईटी और बैंकिंग से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत: 75%

कुंभ राशि का आज का राशिफल

आज सूर्य और शनि द्वितीय भाव में हैं और चन्द्रमा एकादश भाव में रहकर बिजनेस में लाभ देंगे। जॉब में सफलता मिलेगी लेकिन किसी निर्णय को लेकर असमंजस रह सकता है। मित्रों के साथ समय बिताएंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: उड़द का दान करें और घर में तुलसी या शमी का पौधा लगाएं।

भाग्य प्रतिशत: 65%

मीन राशि का आज का राशिफल

आज सूर्य, शनि और मंगल आपकी ही राशि में हैं और चन्द्रमा दशम भाव में रहकर करियर में सफलता देंगे। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। बिजनेस में नई डील मिल सकती है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में व्यस्तता बनी रहेगी।

उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत: 80%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article