Aaj Ka Rashifal (7 अप्रैल 2026) आज का राशिफल Daily Horoscope: आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष पंचमी और मंगलवार का दिन है। आज 7 अप्रैल मंगलवार को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है, जो शाम 4 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। वहीं, ज्येष्ठा नक्षत्र सुबह 5 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। इसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा। योग व्यतीपात शाम 4 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वरीयान योग लग जाएगा। करण तैतिल शाम 4 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। इसके बाद गर करण लग जाएगा, जो शाम 5 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वणिज करण लग जाएगा। सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृश्चिक राशि में ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रथम चरण में गोचर कर रहे हैं।
ग्रहों की बात करें तो चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। मेष में शुक्र और मिथुन में गुरु विराजमान रहेंगे। कुंभ राशि में बुध और राहु रहेंगे। इसके साथ मीन में शनि और मंगल व सूर्य रहेंगे। सिंह में केतु विराजमान रहेंगे। यह दिन भक्ति, संयम और कर्म पर ध्यान देने का संकेत दे रहा है। हनुमान जी की उपासना, अन्न दान, जल व मिष्ठान का दान विशेष फलदायी रहेगा। मन को शांत रखकर भगवान के नाम का जप करें और अपने कार्यों को पूरी लगन से करें। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा अष्टम भाव में होने से मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है और किसी भी कार्य को लेकर अंदर ही अंदर चिंता बनी रह सकती है। बिजनेस में ग्रोथ के योग हैं लेकिन बीच-बीच में रुकावटें आ सकती हैं, जिनका समाधान आपको धैर्य से निकालना होगा। नौकरी में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं, इसलिए नए अवसरों पर नजर बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ समय आत्मचिंतन के लिए निकालना आपके लिए लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है। लव लाइफ में भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और मूंग का दान करें।
शुभ रंग: लाल व पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा सप्तम भाव में हैं और गुरु द्वितीय भाव में, जिससे जॉब और बिजनेस दोनों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आप अपने काम को बेहतर तरीके से पूरा करेंगे। ऑफिस में किसी उच्चाधिकारी से मतभेद हो सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में नई डील मिलने की संभावना है और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और लव लाइफ में भी संतुलन बना रहेगा।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला व हरा
भाग्य प्रतिशत: 70%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
आज का दिन छात्रों और करियर से जुड़े लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। जॉब में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल है। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन अधिक काम के कारण थकान हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन संतुलन बनाए रखें।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा व बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 75%
कर्क राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा पंचम भाव में होकर स्टूडेंट्स को विशेष लाभ देंगे। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। बिजनेस में मेहनत का फल थोड़ा देर से मिलेगा, इसलिए धैर्य रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 3 बार पाठ करें, गायत्री मंत्र जप करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: सफेद व नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 75%
सिंह राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा चतुर्थ भाव में हैं, जिससे पारिवारिक मामलों में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है। नौकरी में संतोष रहेगा और उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में धीरे-धीरे प्रगति होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन क्रोध से बचना होगा।
उपाय: धार्मिक पुस्तकों का दान करें और हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग: नारंगी व लाल
भाग्य प्रतिशत: 85%
कन्या राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा तृतीय भाव में हैं, जिससे आपकी मेहनत रंग लाएगी। बिजनेस में रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: मूंग का दान करें, श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: हरा व बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 75%
तुला राशि का आज का राशिफल
आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में लाभ मिलेगा और नई योजनाएं सफल होंगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे। अधिक सोच-विचार से बचें।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और अनार का दान करें।
शुभ रंग: सफेद व नीला
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। बिजनेस और जॉब दोनों में सफलता मिलेगी। पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और लव लाइफ में खुशी बनी रहेगी।
उपाय: सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें और पक्षियों को दाना-पानी दें।
शुभ रंग: लाल व नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
धनु राशि का आज का राशिफल
आज खर्च बढ़ सकता है लेकिन बिजनेस में लाभ रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। गुस्से और भ्रम से बचें।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग: पीला व लाल
भाग्य प्रतिशत: 60%
मकर राशि का आज का राशिफल
आज आय के नए स्रोत बनेंगे। जॉब और बिजनेस में सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। नए कार्यों में प्रगति होगी।
उपाय: शिवलिंग पर दही और बेलपत्र अर्पित करें, तिल और उड़द का दान करें।
शुभ रंग: नीला व हरा
भाग्य प्रतिशत: 60%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
आज कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी लेकिन काम का दबाव रहेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: भगवान विष्णु जी की उपासना करें और गुड़ व फलों का दान करें।
शुभ रंग: नीला व सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
मीन राशि का आज का राशिफल
आज करियर में प्रगति के योग हैं। बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन थोड़ा मानसिक तनाव रह सकता है।
उपाय: भगवान विष्णु जी की उपासना करें और श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल व नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 85%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|
