Aaj Ka Rashifal 6 September 2026: चन्द्रमा व मंगल एक साथ बुध की राशि मिथुन में गोचर कर रहे हैं। गुरु कर्क, सूर्य, बुध, केतु सिंह, शुक्र तुला, राहु कुम्भ तथा शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करना और पिता की आज्ञा मानने व प्रतिदिन उनका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेना अच्छा रहेगा। पिता आपकी सफलता के आकाश का वह दैदीप्यमान सूर्य हैं, जिसको नमन करने से उसका आशीर्वचन जीवन पथ के कंटकों को पुष्पमार्ग में परिवर्तित कर देता है। वहीं, चन्द्रमा माता हैं, जो मन हैं। आज आप सूर्य के बीज मंत्र का जप करें। सायंकाल प्रदोष काल में शिव मंदिर में दीप दान करें। गो माता को रोटी व गुड़ खिलाएं। इसके अलावा श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ से आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होगी। चलिए जानें 9 ग्रहों का आज 12 राशियों के जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
6 सितंबर 2026 का राशिफल
मेष राशि
आज चन्द्रमा व मंगल तृतीय व गुरु चतुर्थ गोचर में हैं। शनि बारहवें हैं। नौकरी सम्बन्धित कई रुके कार्य बनेंगे। प्रोमोशन के लिए परफॉर्मेंस बेहतर करेंगे तो अच्छा रहेगा। सूर्य-बुध पंचम में हैं। आज युवा पढ़ाई पर ध्यान दें। शुक्र सप्तम हैं। व्यवसाय में कुछ नवीन प्रोजेक्ट सम्मिलित होंगे।
- आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना करें। सुंदरकांड का पाठ व फलों का दान करें।
- शुभ रंग- सफेद व लाल
- शुभ अंक- 01 व 02
- भाग्य प्रतिशत- 75%
वृषभ राशि
बिजनेस में कुछ परेशानी होना संभावित है। सूर्य व बुध इसी राशि से चतुर्थ भाव में हैं। राशि स्वामी शुक्र खष्ठम नौकरी में विवाद की सम्भावना बना सकते हैं। कर्क व मेष राशि के उच्चाधिकारियों से आपका विवाद हो सकता है। ऐसे में वाणी पर संयम रखें। नौकरी में कुछ नवीन दायित्व को लेकर खुश रहेंगे। चन्द्रमा व मंगल द्वितीय गोचर में कई नवीन अवसर दिलाएंगे। लव लाइफ बहुत मधुर रहेगी।
- आज का उपाय- भगवान शंकर जी की पूजा करें। साथ ही चने की दाल व तिल का दान करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- नीला व हरा
- शुभ अंक- 04 व 08
- भाग्य प्रतिशत- 65%
मिथुन राशि
चन्द्रमा व मंगल इसी भाव में गोचर करके नौकरी में प्रोमोशन दिलाएंगे। शुक्र अब तुला राशि में हैं, जो व्यवसाय के लिए कोई नए दायित्व का समावेश करेंगे। यदि आप रियल स्टेट में धन का निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। आज रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर आप खुश रहेंगे। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। बुध व सूर्य एक साथ तृतीय भाव में रहकर अच्छे परिणाम देंगे।
- आज का उपाय- श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। इसके अलावा तिल व चावल का दान करना लाभदायक रहेगा।
- शुभ रंग- हरा व नीला
- शुभ अंक- 02 व 09
- भाग्य प्रतिशत- 65%
कर्क राशि
राशि स्वामी चन्द्रमा व मंगल द्वादश भाव में एकसाथ गोचर कर रहे हैं। गुरु इसी राशि में हैं। छात्र स्टडी व करियर के चुनाव में सफल रहेंगे। सूर्य-बुध सिंह व शनि मीन में हैं। न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट से सम्बंधित कार्यों में प्रयासरत रहेंगे। नौकरी में लगातार अच्छे परफार्मेंस के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पाएगी। बैंकिंग व मीडिया के लोग नौकरी में परिवर्तन करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। शुक्र चतुर्थ होकर घर में खुशियां देंगे।इसके अलावा लव लाइफ ठीक रहेगी।
- आज का उपाय- हनुमानबाहुक का पाठ करें। साथ ही मसूर व गुड़ का दान करें।
- शुभ रंग- पीला व सफेद
- शुभ अंक- 05 व 06
- भाग्य प्रतिशत- 60%
सिंह राशि
राशि स्वामी सूर्य व बुध केतु के साथ इसी राशि में गोचर करके बहुत ही शुभ परिणाम देंगे। करियर में किसी विशेष उपलब्धि को लेकर खुश रहेंगे। मंगल व चन्द्रमा एक साथ एकादश रहकर बिजनेस में प्रोग्रेस दिलाएंगे। गुरु कर्क में हैं। आज रुके धन की प्राप्ति से अति प्रसन्नता मिलेगी। इसके अलावा छात्र सफल रहेंगे। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए साथी संग आज ड्राइव पर जाएं।
- आज का उपाय- श्री विष्णु और सूर्य की उपासना करें। इसके अलावा फलों का दान करना आज सबसे श्रेष्ठ रहेगा।
- शुभ रंग- हरा व नारंगी
- शुभ अंक- 01 व 09
- भाग्य प्रतिशत- 70%
कन्या राशि
राशि स्वामी बुध व सूर्य द्वादश में हैं। शुक्र द्वितीय गोचर में हैं। शुक्र बैंकिंग व आईटी में नौकरी कर रहे लोगों को सफलता दिलाएंगे। चन्द्रमा व मंगल एक साथ दशम गोचर में रहकर शानदार परिणाम देंगे। जॉब में नए पद पर आपकी कार्यशैली लोगों को चमत्कृत कर देगी। बिजनेसमैन आज सफल होंगे। आपके लिए चन्द्रमा शुभ हैं। स्टूडेंट्स को टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना होगा। आज आपको हेल्थ को लेकर टेंशन रहेगी, लेकिन लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।
- आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
- शुभ रंग- आसमानी व नीला
- शुभ अंक- 05 व 06
- भाग्य प्रतिशत- 50%
तुला राशि
चन्द्रमा व मंगल नवम यानी भाग्य भाव में बहुत शुभ हैं। ऐसे में बिजनेस में सफलता मिलेगी। जॉब में ऑफिस कार्यों की अधिकता को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। आज शुक्र इसी राशि में हैं। सूर्य व बुध न्यू नौकरी में नवीन प्रोजेक्ट दिलाएंगे। लव लाइफ को लेकर आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच से भर देगी। इसके अलावा स्वास्थ्य के लिए दिन शुभ है।
- आज का उपाय- श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
- शुभ रंग- नीला व हरा
- शुभ अंक- 01 व 02
- भाग्य प्रतिशत- 75%
वृश्चिक राशि
राशि स्वामी मंगल, चन्द्रमा के साथ अष्टम तथा गुरु भाग्य भाव में शुभ फल देंगे। आज नौकरी में सफलता मिलेगी। द्वादश शुक्र बिजनेस में लाभ दिलाएंगे। व्यवसाय बढ़ाने का मन होगा। सूर्य व बुध दशम में शुभ हैं। मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। सायंकाल के बाद लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन में थीं, उनका समाधान हो जाएगा। हेल्थ को लेकर थोड़ी परेशानी आज रहेगी।
- आज का उपाय- सुंदरकांड का पाठ और हनुमान जी के मंदिर जाकर तीन बार परिक्रमा करना अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- पीला व लाल
- शुभ अंक- 02 व 03
- भाग्य प्रतिशत- 60%
धनु राशि
गुरु अष्टम सपोर्ट करेंगे। मंगल-चन्द्रमा सप्तम गोचर में हैं। मित्रों का सहयोग व्यवसाय में लाभ देगा। स्टूडेंट्स एकाग्र रहें। आज आप एक समय में एक ही कार्य करें। नौकरी कर रहे लोग ऑफिस में कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। आज बहुत ज्यादा यात्रा करने से भी बचें।
- आज का उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं और तिल का दान करें।
- शुभ रंग- पीला व नारंगी
- शुभ अंक- 01 व 03
- भाग्य प्रतिशत- 75%
मकर राशि
शनि तृतीय शुभ फल दे रहे हैं। मंगल व चन्द्रमा खष्ठम गोचर कर रहे हैं। सूर्य व बुध अष्टम रहकर बिजनेसमैन को सफल करेंगे। प्रेम जीवन में इमोशन व असत्य बोलने से बचें। आप अपनी सकारात्मक सोच व आत्मबल से ही जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। आज सबको सम्मान दें। नेत्र के पेशेन्ट आज सचेत रहें। उम्मीद है कि लव लाइफ का तनाव अब समाप्त होगा।
- आज का उपाय- श्री विष्णु जी को तुलसी दल अर्पित करें। साथ ही बुध के द्रव्य मूंग व कपूर का दान करना अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- नीला व आसमानी
- शुभ अंक- 04 व 08
- भाग्य प्रतिशत- 65%
कुम्भ राशि
राशि स्वामी शनि द्वितीय बिजनेस में कोई नया कार्य दे रहे हैं। मंगल व चन्द्रमा पंचम छात्रों को लाभ देंगे। सूर्य-बुध सप्तम गोचर करके शुभ फल देंगे। राहु संतान के एजुकेशन को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। छात्र किसी भी बड़े स्टडी प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीके से हल करें। बता दें कि आज सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। बिजनेस में कुछ नवीन कार्यों में सफलता मिलेगी। इसके अलावा लव लाइफ अच्छी रहेगी।
- आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। इसके अलावा उड़द का दान करना अच्छा रहेगा।शुभ रंग- सफेद व हरा
- शुभ अंक- 01 व 02
- भाग्य प्रतिशत- 70%
मीन राशि
गुरु पंचम गोचर करके छात्रों को लाभ देंगे। चन्द्रमा-मंगल एक साथ इसी राशि से चतुर्थ गोचर में हैं, जो बिजनेस को सही दिशा देंगे। साथ ही इस राशि के शनि का बहुत योगदान रहेगा। आज आप लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। प्रेमी को गोल्डन रिंग गिफ्ट कर सकते हैं, लेकिन स्किन विकार की संभावना है। शुक्र अष्टम व गुरु पंचम में हैं। ऐसे में धार्मिक यात्रा का सुखद संयोग बन रहा है।
- आज का उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें। इसके अलावा सात अन्न का दान करने से राहु कष्टों से मुक्ति देगा।
- शुभ रंग- नारंगी व हरा
- शुभ अंक- 01 व 03
- भाग्य प्रतिशत- 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
