Aaj Ka Rashifal : आज इन 6 राशियों पर बरसेगी भोलनाथ की कृपा, हर दिशा से होगा लाभ, पढ़ें 6 अप्रैल का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (6 April 2026) आज का राशिफल : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है या खराब रहेगा, इसकी जानकारी आप आज के राशिफल से कर सकते हैं। आज के राशिफल के माध्यम से आप दिन को शुभ बनाने का उपाय भी जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज का दिन कैसा रहना वाला है?

Aaj Ka Rashifal (6 April 2026) आज का राशिफल : आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष चतुर्थी के दिन चन्द्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। शनि, सूर्य व मंगल एक साथ मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, जबकि शुक्र मेष में स्थित हैं। यह दिन आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। मन को शांत रखकर भगवान शिव की उपासना करने से मानसिक शांति और ऊर्जा मिलेगी। रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और नाम जप से जीवन में सकारात्मकता आएगी। इस समय दान-पुण्य, विशेषकर जल, अन्न और मिष्ठान का दान करना अत्यंत फलदायी रहेगा। ईश्वर के प्रति कृतज्ञता का भाव रखें और पूरे दिन अपने कर्मों में सच्चाई बनाए रखें। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।

6 अप्रैल 2026 का राशिफल

6 अप्रैल 2026 का राशिफल

मेष राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं और सूर्य-शनि बारहवें भाव में हैं, जिससे मन थोड़ा विचलित रह सकता है। बिजनेस में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन मित्रों के सहयोग से समाधान भी मिलेगा। खासकर धनु और मीन राशि के लोगों से सहायता मिल सकती है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं, विशेषकर मीडिया, टीचिंग, आईटी और बैंकिंग से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। परिवार के साथ धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। लव लाइफ में खुशी और संतोष बना रहेगा।

End of Feed