अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज इन 6 राशियों पर बरसेगी भोलनाथ की कृपा, हर दिशा से होगा लाभ, पढ़ें 6 अप्रैल का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (6 April 2026) आज का राशिफल : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है या खराब रहेगा, इसकी जानकारी आप आज के राशिफल से कर सकते हैं। आज के राशिफल के माध्यम से आप दिन को शुभ बनाने का उपाय भी जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज का दिन कैसा रहना वाला है?

Image

6 अप्रैल 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (6 April 2026) आज का राशिफल : आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष चतुर्थी के दिन चन्द्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। शनि, सूर्य व मंगल एक साथ मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, जबकि शुक्र मेष में स्थित हैं। यह दिन आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। मन को शांत रखकर भगवान शिव की उपासना करने से मानसिक शांति और ऊर्जा मिलेगी। रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और नाम जप से जीवन में सकारात्मकता आएगी। इस समय दान-पुण्य, विशेषकर जल, अन्न और मिष्ठान का दान करना अत्यंत फलदायी रहेगा। ईश्वर के प्रति कृतज्ञता का भाव रखें और पूरे दिन अपने कर्मों में सच्चाई बनाए रखें। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं और सूर्य-शनि बारहवें भाव में हैं, जिससे मन थोड़ा विचलित रह सकता है। बिजनेस में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन मित्रों के सहयोग से समाधान भी मिलेगा। खासकर धनु और मीन राशि के लोगों से सहायता मिल सकती है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं, विशेषकर मीडिया, टीचिंग, आईटी और बैंकिंग से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। परिवार के साथ धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। लव लाइफ में खुशी और संतोष बना रहेगा।

उपाय: श्री गणेश जी की उपासना करें और उड़द का दान करें।

शुभ रंग: लाल व नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा सप्तम भाव में हैं, जिससे दाम्पत्य जीवन और पार्टनरशिप में संतुलन बना रहेगा। गुरु द्वितीय भाव में होकर आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और बिजनेस में नए अनुबंध फाइनल हो सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है। क्रोध और जल्दबाजी से बचना होगा। स्वास्थ्य के मामले में बीपी और शुगर वाले लोगों को सतर्क रहना चाहिए। लव लाइफ में सामंजस्य बना रहेगा।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: नीला व हरा

भाग्य प्रतिशत: 75%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा छठे भाव में हैं और गुरु आपकी ही राशि में हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं और रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। स्टूडेंट्स के लिए दिन उत्साह से भरा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं, विशेषकर परिवार के साथ। लव लाइफ में खुशी बनी रहेगी और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और मसूर व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: हरा व नीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा पंचम भाव में हैं, जिससे प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। हालांकि नौकरी को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है और बदलाव को लेकर मन में असमंजस रहेगा। बिजनेस में अभी बहुत बड़े परिणाम नहीं मिलेंगे, लेकिन धीरे-धीरे सुधार होगा। आपकी वाणी और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे, इसलिए बातचीत में मिठास बनाए रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी और पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और गुड़ व अनार का दान करें।

शुभ रंग: लाल व सफेद

भाग्य प्रतिशत: 55%

सिंह राशि का आज का राशिफल

आज सूर्य और शनि मीन राशि में हैं और चन्द्रमा वृश्चिक में हैं, जिससे आपके लिए दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। बिजनेस में प्रगति के योग बन रहे हैं और मित्रों का सहयोग मिलेगा, खासकर कर्क और मकर राशि के लोग लाभ देंगे। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर के साथ समय बिताएं और कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में फोकस बनाए रखना होगा।

उपाय: भगवान विष्णु जी की उपासना करें और चने की दाल का दान करें।

शुभ रंग: पीला व आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 75%

कन्या राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा तृतीय भाव में हैं और बुध-शुक्र का प्रभाव आर्थिक मामलों में लाभ देगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं, खासकर बैंकिंग और आईटी सेक्टर में। बिजनेस में नए अनुबंध और योजनाएं बन सकती हैं। धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जिन्हें टालना नहीं चाहिए। रुके हुए काम पूरे होंगे और परिवार में खुशियां रहेंगी। लव लाइफ में संतुलन बना रहेगा और स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और गेहूं का दान करें।

शुभ रंग: बैगनी व हरा

भाग्य प्रतिशत: 60%

तुला राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा द्वितीय भाव में हैं और गुरु नवम भाव में हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में नए पद या जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। स्टूडेंट्स को गुरु का सहयोग मिलेगा और वे अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। लव लाइफ में रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा, लेकिन ज्यादा सोच-विचार से बचें। मानसिक तनाव से दूर रहने की कोशिश करें।

उपाय: सूर्य उपासना करें और लाल वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग: हरा व आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 60%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। बिजनेस और नौकरी दोनों में सफलता के योग बन रहे हैं। रुकी हुई समस्याओं का समाधान मिलेगा और उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन लाभ के संकेत हैं।

उपाय: भगवान विष्णु जी की उपासना करें और हरे वस्त्र का दान करें।

शुभ रंग: पीला व सफेद

भाग्य प्रतिशत: 80%

धनु राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा व्यय भाव में हैं, जिससे खर्च बढ़ सकता है और स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा ध्यान रखना होगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होगी। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। लव लाइफ में उत्साह बना रहेगा और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

उपाय: सूर्योपासना करें और पिता का आशीर्वाद लें, अनार का दान करें।

शुभ रंग: बैगनी व नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा एकादश भाव में हैं और सूर्य-शनि तृतीय भाव में हैं, जिससे आय के नए स्रोत बन सकते हैं। नौकरी में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप उन्हें संभाल लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन आंखों से जुड़ी समस्या में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

उपाय: श्री गणेश जी की उपासना करें, मूंग का दान करें और श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: आसमानी व बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 70%

कुम्भ राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा दशम भाव में हैं, जिससे करियर में प्रगति के योग बन रहे हैं। बिजनेस में रुका हुआ धन मिल सकता है और नई योजनाएं सफल होंगी। नौकरी में सही निर्णय लेना जरूरी होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें, खासकर कफ संबंधी समस्याओं से।

उपाय: भगवान विष्णु जी की उपासना करें और श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद व आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 60%

मीन राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा भाग्य भाव में हैं और गुरु चतुर्थ में, जिससे भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। कार्यों को सही दिशा देने में सफल रहेंगे और करियर में प्रगति होगी। खर्च अधिक हो सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। लव लाइफ में थोड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन समझदारी से काम लें।

उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।

शुभ रंग: पीला व सफेद

भाग्य प्रतिशत: 65%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article