अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज खुलेगा इन 5 राशियों का नसीब, हर तरफ से होगा लाभ ही लाभ

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 5 March 2026: आज 5 मार्च 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। आज चैत्र मास (पूर्णिमांत) के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि सायंकाल तक रहेगी, इसके पश्चात तृतीया तिथि प्रारंभ होगी। चंद्रमा कन्या राशि में स्थित रहेंगे। आज चंद्रमा कन्या राशि में स्थित हैं। सूर्य और शुक्र कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं तथा शनि मीन राशि में विराजमान हैं। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा?

Image

5 मार्च 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 5 March 2026: आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। जो शाम 5 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी सुबह 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। इसके बाद हस्त लग जाएगा। योग शूल सुबह 7 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। इसके बाद गण्ड लग जाएगा। करण गर शाम 5 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वणिज लग जाएगा।

आज चंद्रमा कन्या में और मिथुन में गुरु रहेंगे। सिंह में केतु व कुंभ में सूर्य, राहु, बुध और मंगल रहेंगे। शनि व शुक्र मीन राशि में रहेंगे। आज गुरुवार का पावन दिन है, जो भगवान श्री विष्णु की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। आज भाईदूज भी है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' महामंत्र का निरंतर जप करें। धार्मिक पुस्तकों का वितरण करें और अन्न दान अवश्य करें, क्योंकि अन्न दान महादान कहा गया है। यदि संभव हो तो धार्मिक यात्रा करें। गजेन्द्र मोक्ष का पाठ करने से जीवन के संकट दूर होते हैं और मन को शांति मिलती है। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

मेष राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा आपकी राशि से छठे भाव में और गुरु तृतीय भाव में स्थित हैं। समय अनुकूल है, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है। शनि बारहवें भाव में हैं, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। बिजनेस में सफलता के संकेत हैं और जॉब में आ रही बाधाओं के समाधान के लिए आज प्रयास करें। टीचिंग, आईटी और बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को प्रमोशन में सफलता मिल सकती है। युवा वर्ग लव लाइफ में प्रसन्न रहेगा।

उपाय: भगवान श्री कृष्ण की उपासना करें और चने की दाल का दान करें।

शुभ रंग: पीला व नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

शुक्र और बुध आर्थिक लाभ देंगे। चंद्रमा पंचम भाव में हैं, जो स्टूडेंट्स के लिए अनुकूल स्थिति है। बिजनेस में टीम वर्क से सफलता मिलेगी और नए अनुबंध का प्रयास सफल हो सकता है। जॉब में किसी विशेष प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। बीपी के मरीज स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

उपाय: सप्त अन्न का दान करें और गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: नीला व सफेद

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

बुध और शुक्र व्यवसाय में नए अवसर प्रदान करेंगे। चंद्रमा चतुर्थ भाव में हैं, जिससे पारिवारिक मामलों में व्यस्तता रहेगी। जॉब परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं, उन्हें नजरअंदाज न करें। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और लव लाइफ सुखद रहेगी। नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और तिल व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: हरा व नीला

भाग्य प्रतिशत: 60%

कर्क राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा द्वितीय भाव में हैं, जिससे वाणी और धन संबंधी मामलों में सावधानी आवश्यक है। लगातार प्रयास के बावजूद आर्थिक सफलता में विलंब हो सकता है, लेकिन धैर्य रखें। ऑफिस में कार्य को लेकर नया मोड़ आ सकता है। मधुर व्यवहार रखें, सफलता मिलेगी।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और गुड़ व अनार का दान करें।

शुभ रंग: लाल व पीला

भाग्य प्रतिशत: 60%

सिंह राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा द्वितीय भाव में हैं। जॉब में नई पोस्ट मिलने से प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में नई डील सफल हो सकती है। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए समय निकालें। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। स्टूडेंट्स सही दिशा में अध्ययन करें।

उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और अन्न व फल का दान करें।

शुभ रंग: पीला व आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा आपकी ही राशि में स्थित हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और जॉब में प्रमोशन के लिए प्रयास सफल हो सकते हैं। विदेश जाने की योजना बन सकती है। गुरु और मंगल गृह निर्माण से जुड़े रुके कार्य पूरे कर सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी और स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, लाल वस्त्र और फल अर्पित करें, नीले वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग: सफेद व हरा

भाग्य प्रतिशत: 60%

तुला राशि का आज का राशिफल

शुक्र का सहयोग मिलेगा। चंद्रमा व्यय भाव में हैं, इसलिए अनावश्यक खर्च से बचें। आईटी और बैंकिंग जॉब में नए अवसर मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स को लाभ मिलेगा। लव लाइफ मन को प्रसन्न रखेगी, लेकिन अधिक सोच से बचें।

उपाय: शिव उपासना करें और तिल का दान करें।

शुभ रंग: हरा व आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 55%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा एकादश भाव में हैं और गुरु अष्टम में। धन लाभ के योग हैं। जॉब और बिजनेस में सफलता मिलेगी। ऑफिस की पुरानी चिंताएं समाप्त होंगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभ देगा। लव लाइफ में हल्का तनाव हो सकता है।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और मूंग का दान करें।

शुभ रंग: पीला व लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा दशम और गुरु सप्तम भाव में हैं। धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में सुधार होगा और निवेश से संतोष मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ में उत्साह रहेगा।

उपाय: पिता का चरण स्पर्श करें और मसूर व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: बैगनी व हरा

भाग्य प्रतिशत: 75%

मकर राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा नवम भाव में हैं, जो भाग्य को मजबूत करेंगे। गुरु छठे भाव में हैं, इसलिए मेहनत आवश्यक है। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। बिजनेस में थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन जॉब में सुधार होगा। लव लाइफ में तनाव संभव है।

उपाय: भगवान शिव की उपासना करें, तिल व गुड़ का दान करें और सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: आसमानी व बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 80%

कुंभ राशि का आज का राशिफल

शनि द्वितीय भाव में हैं, जिससे परिवार में स्थिरता आएगी। चंद्रमा अष्टम और गुरु पंचम में हैं। निर्णय सोच-समझकर लें। बिजनेस में रुका हुआ धन मिल सकता है। स्टूडेंट्स को नकारात्मक सोच से बचना होगा।

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा व आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मीन राशि का आज का राशिफल

गुरु चतुर्थ भाव में हैं और चंद्रमा सप्तम में। जॉब में व्यस्तता रहेगी और करियर में सफलता मिलेगी। खर्च अधिक रहेगा, इसलिए बजट का ध्यान रखें। लव लाइफ में विवाद से बचें। मानसिक तनाव से दूर रहें।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग: लाल व नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 60%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article