Aaj Ka Rashifal 5 January 2026 : आज भारी लाभ को तैयार रहें ये 6 राशियां, साल का पहला सोमवार रहेगा शानदार

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 5-January-2026 (सोमवार) कर्क से लेकर मेष राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज नववर्ष 2026 का पहला सोमवार और माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब, यह आप 5 जनवरी के राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज का राशिफल आपके लिए क्या कह रहा है?

आज का राशिफल 5-January-2026 (सोमवार): 5 जनवरी 2026 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 9 बजकर 56 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद तृतीया लग जाएगी। षुष्य नक्षत्र दोपहर 1 बजकर 25 तक रहेगा। इसके बाद अश्वलेषा लग जाएगा। योग विष्कम्भ रात 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इसके बाद प्रीति योग लग जाएगा। करण गर सुबह 9 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वणिज योग रात 8 बजकर 53 मिनट तक रहेगा, फिर विष्टि लग जाएगा।

5 जनवरी 2026 का राशिफल

5 जनवरी 2026 का राशिफल

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा कर्क राशि में और सूर्य, बुध, शुक्र व मंगल धनु राशि में रहेंगे। मिथुन में गुरु और सिंह में केतु रहेंगे। इसी प्रकार कुंभ में राहु और मीन में शनि विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं कि आज नव वर्ष का पहला सोमवार सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है?

End of Feed