Aaj Ka Rashifal 5 January 2026 : आज भारी लाभ को तैयार रहें ये 6 राशियां, साल का पहला सोमवार रहेगा शानदार
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: Mohit Tiwari
- Updated Jan 5, 2026, 07:33 AM IST
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 5-January-2026 (सोमवार) कर्क से लेकर मेष राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज नववर्ष 2026 का पहला सोमवार और माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब, यह आप 5 जनवरी के राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज का राशिफल आपके लिए क्या कह रहा है?
5 जनवरी 2026 का राशिफल
आज का राशिफल 5-January-2026 (सोमवार): 5 जनवरी 2026 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 9 बजकर 56 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद तृतीया लग जाएगी। षुष्य नक्षत्र दोपहर 1 बजकर 25 तक रहेगा। इसके बाद अश्वलेषा लग जाएगा। योग विष्कम्भ रात 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इसके बाद प्रीति योग लग जाएगा। करण गर सुबह 9 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वणिज योग रात 8 बजकर 53 मिनट तक रहेगा, फिर विष्टि लग जाएगा।
ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा कर्क राशि में और सूर्य, बुध, शुक्र व मंगल धनु राशि में रहेंगे। मिथुन में गुरु और सिंह में केतु रहेंगे। इसी प्रकार कुंभ में राहु और मीन में शनि विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं कि आज नव वर्ष का पहला सोमवार सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है?
मेष राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा चतुर्थ और शनि बारहवें भाव में रहेंगे। व्यवसाय में बड़ा कार्य नहीं हुआ तो परेशान न हों , अब सब बेहतर होगा। बिजनेस में नई डील लाभ देगी। युवा लव लाइफ में अति भावुकता से बचें। लव पार्टनर को समय दें, लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। बैंकिंग, मैनेजमेंट और आईटी फील्ड के स्टूडेंट्स शिक्षा और करियर में खूब परिश्रम करें। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: भगवान शिव की उपासना करें। तिल दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
आज का दिन जॉब से जुड़े कार्यों में भागदौड़ और व्यस्तता से भरा रहेगा। बेवजह यात्रा से बचें। छात्र ध्यान-योग करें। धार्मिक यात्रा हो सकती है। बुध वाणी से लाभ देगा। जॉब में विशेष प्रोजेक्ट पूरा करने में लगे रहेंगे। सेहत से खुश रहेंगे।
उपाय: भगवान विष्णु जी की पूजा करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
राजनीति में सफल दिन रहेगा। धार्मिक अनुष्ठान से मन प्रसन्न रहेगा। रुका सरकारी काम पूरा होगा। बिजनेस में नया कार्य करने में प्रयासरत रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा इमोशन में न पड़ें। क्रोध से बचें।
उपाय: श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। कम्बल दान करें।
शुभ रंग: हरा और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा इसी राशि में हैं। जॉब में मेहनत के बावजूद प्रमोशन नहीं मिल रही है। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट और स्टडी में संतुलन रखें। लव लाइफ बेहतर रहेगी लेकिन प्रेम में विश्वास कायम रखें। सेहत उत्तम रहेगी। मंगल पेट रोग दे सकता है।
उपाय: शिव उपासना करें। तिल-कम्बल दान करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 75%
सिंह राशि का आज का राशिफल
सूर्य पांचवें भाव में शुभ है। चंद्रमा व्यय भाव में है। आप जिस कार्य में हाथ डालते हैं, सफलता मिलती है। पांचवें सूर्य संतान को सफलता देगा। लव लाइफ बेहतर करने के लिए सत्य पर रहें। छात्र ऊर्जा का सही उपयोग करें। मन को एकाग्र करने के लिए चंद्रमा के बीज मंत्र जपें। अन्न दान सबसे श्रेष्ठ है।
उपाय: कम्बल दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 60%
कन्या राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा एकादश भाव में व्यवसाय में बड़ी सफलता से खुश रखेंगे। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। न्यू बिजनेस डील सफल करेगी। रुका धन आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। नवीन कार्यों में सफल रहेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग उत्तम रहेगा।
उपाय: उड़द-गुड़ दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
तुला राशि का आज का राशिफल
शुक्र बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट्स लाभ देंगे। जॉब तनाव छोड़ दें। लव लाइफ सुंदर और आकर्षक रहेगी। घूमने जाएंगे। यह यात्रा मन को रोमांच और तनाव मुक्त रखेगी। दशम चंद्रमा शुभ है। स्टूडेंट्स लापरवाही से बचें।
उपाय: असत्य बोलने से बचें। धार्मिक पुस्तकें-तिल दान करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
शनि पांचवें और गुरु अष्टम भाव में हैं। भाग्य भाव के चंद्रमा धार्मिक अनुष्ठान करा सकते हैं। धन प्राप्ति का योग बनेगा। व्यवसाय की चिंताएं बनी रह सकती हैं। शुक्र गोचर से स्थिति बेहतर होगी। सेहत उत्तम है।
उपाय: हनुमान चालीसा का 7 पाठ करें। कम्बल दान करें। तिल-चावल दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
धनु राशि का आज का राशिफल
धन आगमन होगा। मन को नकारात्मक चिंतन से रोकें। सेहत से खुश रहेंगे। बिजनेस बेहतर रहेगा। लिवर से समस्या आ सकती है। आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलेगी। संतान सफल रहेंगे।
उपाय: धार्मिक पुस्तक दान करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 75%
मकर राशि का आज का राशिफल
बिजनेस पहले से बेहतर होगा। जॉब तनाव में रहेंगे। चंद्रमा सप्तम भाव में हैं। आप रचनात्मक व्यक्ति हैं। शुक्र प्रेम जीवन को सही दिशा देंगे। लव लाइफ विवाह में बदल सकती है। श्वांस और पेट के रोगी सावधानी रखें।
उपाय: भगवान विष्णु जी की उपासना करें। तुलसी दल अर्पित करें। शनि के द्रव्य कम्बल-नीले वस्त्र दान करें।
शुभ रंग: नीला और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
शनि द्वितीय भाव में हैं। चंद्रमा कर्क में हैं। बिजनेस में तनाव और कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। रुके सरकारी कार्य पूरे होंगे। बिजनेस में पेपर वर्क प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ में समय दें। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: भगवान शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। कम्बल दान करें।
शुभ रंग: बैगनी और हरा
भाग्य प्रतिशत: 75%
मीन राशि का आज का राशिफल
बिजनेस में प्रोग्रेस होगी। चंद्रमा और गुरु चतुर्थ गोचर में हैं। जॉब से खुश रहेंगे। कार्य पद्धति सही रखें। सहयोगियों का योगदान रहेगा। लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी का आनंद लें। सेहत उत्तम रहेगी।
उपाय: कम्बल दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 75%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।