Aaj Ka Rashifal (5 April 2026) आज का राशिफल : आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष तृतीया के दिन चन्द्रमा तुला राशि में हैं। विशाखा नक्षत्र का द्वितीय चरण रहेगा।आज रविवार है।सूर्य उपासना का दिवस है। गुरु मिथुन,केतु सिंह,बुध कुंभ,सूर्य,शनि व मंगल मीन तथा शुक मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। वैशाख माह में छाता का दान करें।मंदिर में घड़े में जल भरकर दान करने से समृद्धि आती है।राहगीरों के लिए शीतल जल व मीठे शर्बत की व्यवस्था आपको अनन्त पुण्य देगी।यह धरती सबकी है।वृक्षों को जल दें।गाय, श्वान,विहंग सबको जल पिलाएं।जब हम दूसरे के सुख को देखकर सुखी होते हैं व दुःख को देखकर द्रवित होते हैं तभी पुण्य के मार्ग स्वतः बनना आरंभ हो जाते हैं।किसी भी मंदिर परिसर में बेल,आम,पाकड़, नीम व पीपल का वृक्ष लगाएं।मंदिर परिसर में जाएं व वृक्षों को जल से सिंचित करें।भगवान के नाम का जप करते हुए उनके शरणागत रहें तो सब मङ्गल ही मङ्गल होगा।सत्य के मार्ग पर चलें।निर्मल मन में ही ईश्वर निवास करते हैं। मन को निर्मल करने का सबसे सहज मार्ग है भगवान से प्रेम।प्रेम मन की कलुषता को मिटाता है।भक्ति में ही शक्ति है।भक्ति मार्ग पर चलें ।
05 अप्रैल 2026 का राशिफल-
1मेष- आज चन्द्रमा का सप्तम,शनि तथा सूर्य का मीन राशि में गोचर जाँब में नवीन अवसर दे सकता है।छात्र लाभान्वित होंगे। जाँब में प्रोमोशन का प्रयास कर सकते हैं। लव लाइफ में मिथुन का गुरु विवाह का समायोजन दे सकता है। प्रेम में सत्य का साथ दें।स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।तिल का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें। गाय को पालक खिलाएं।शुभ रंग -लाल व सफेद।भाग्य प्रतिशत-65%
2वृष-खष्ठम चन्द्रमा व द्वितीय गुरु शुभ है।धार्मिक अनुष्ठान सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का समय है।जाँब में रुके धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व मङ्गल गोचर के कारण परिवार में नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।आज का उपाय - गुड़ का दान करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।शुभ रंग -नीला व हरा।भाग्य प्रतिशत-65%
3मिथुन- चन्द्रमा इसी राशि से पँचम यानी शिक्षा भाव में है।राशि स्वामी बुध व शुक्र आईटी व बैंकिंग जाँब में मंगलमय परिणाम दे सकते हैं।राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल समय है। कॅरियर में प्रगति होगी। आईटी ,बैंकिंग व फाइनेंस फील्ड में सफलता आसान है।मीडिया व टीचिंग फील्ड के लोग जाँब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।आज का उपाय -मूंग का दान करें।श्री सूक्त का पाठ पुण्यदायी है।शुभ रंग -हरा व नीला।भाग्य प्रतिशत-80%
4कर्क- गुरु व्यय भाव में हैं।शुक्र व बुध शुभ व उत्तम हैं।चन्द्रमा चतुर्थ भाव मे शुभ है, शुक्र व्यावसायिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। परिवार में कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।बुध वित्तीय लाभ देंगे।प्रेम में सुखद यात्रा होगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना तथा चावल का दान करें।शुभ रंग -पीला व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-,65%
5सिंह-छात्र कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सूर्य व शनि मीन व चन्द्रमा तुला में हैं।गुरु व शुक्र आर्थिक लाइफ देंगे। लव लाइफ में यात्रा सम्भावित है। स्वास्थ्य में नेत्र रोग को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते है राजनीति में सफलता मिलेगी।आज का उपाय -गेंहू व गुड़ का दान करें।हनुमान जी की उपासना करें व गुरु का आर्शीवाद लें।शुभ रंग -लाल व हरा।भाग्य प्रतिशत-70%
6कन्या-- शनि व सूर्य सप्तम गोचर में शुभ हैं।बुध व शुक्र आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा।मिथुन राशि के गुरु जाँब व बिज़नेस के लिए अनुकूल हैं।आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। जाँब में द्वितीय चन्द्रमा व दशम गुरु नवीन पोस्ट दिला सकता है। उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है। बुध स्किन प्रॉब्लम दे सकता है।लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।आज का शुभ रंग - नारंगी व हरा रंग शुभ है। आज का उपाय -गुड़ का दान करें।माता दुर्गा जी की उपासना करें।भाग्य प्रतिशत-65%
7तुला-चन्द्रमा इसी राशि में हैं। बुध व शुक्र जाँब में प्रगति देंगे। नवम गुरु शुभ हैं।शनि व राहु स्वास्थ्य में प्रॉब्लम दे सकते हैं।मङ्गल लाभ देगा। रियल स्टेट में निवेश करें।छात्र टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। स्वास्थ्य में लाभ के लिए प्रयास करें।आज परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में शुक्र सफलता व हर्ष देगा।यात्रा संभव है।आज का उपाय --माता दुर्गा जी की उपासना व अन्न का दान करें।शुभ रंग -सफेद व नीला।भाग्य प्रतिशत-65%
8वृश्चिक-अष्टम गुरु व व्यय भाव का चन्द्रमा जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब कर सकता है। राशि स्वामी मंगल रियल स्टेट में लाभ देगा।शनि पँचम गोचर में छात्रों के लिए शुभ है।आज व्यवसाय में संघर्ष है। गुरु व चन्द्रमा बैंकिंग जाँब में सफलता देगा।कर्क व सिंह राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। जाँब में ऑफिस वर्क के प्रति लापरवाही मत करें। हेल्थ में मङ्गल उदर विकार दे सकता है। लव लाइफ सुंदर रहेगी। आज का उपाय -मसूर का दान करें। शमी का पेड़ लगाएं।माता का आशीर्वाद लें।असत्य मत बोलें।शुभ रंग -पीला व हरा।भाग्य प्रतिशत-65%
9धनु- चन्द्रमा एकादश व गुरु सप्तम है। शुक्र व बुध आर्थिक सुख के लिए अनुकूल हैं। गुरु तथा शुक्र जाँब में प्रोग्रेस का अवसर देगा। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।लव लाइफ में घूमने टहलने को लेकर रोमांचित रहेंगे।आज का उपाय -माता दुर्गा जी की पूजा करें तथा माता का आशीर्वाद लें। शुभ रंग -पीला व लाल।भाग्य प्रतिशत-80%
10मकर- राशि स्वामी शनि व सूर्य तृतीय होकर शुभ फल दायक हैँ ।।खष्ठम गुरु व दशम चन्द्रमा व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य दे सकता है।कर्क व धनु राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा।सपरिवार धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बिजनेस वर्क के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें।आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें तथा हरे वस्त्रों का दान करें।शुभ रंग -हरा व नीला।भाग्य प्रतिशत-70%
11कुंभ- गुरु पँचम शिक्षा के लिए बेहतर हैं। राशि स्वामी शनि ,सूर्य के साथ इसी राशि से द्वितीय में है।आज का दिन जाँब में प्रोग्रेस का है।शुक्र व बुध व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।वाहन प्रयोग भी सावधानी पूर्वक करें।प्यार भरा प्रेम जीवन आनन्दित रहेगा। यात्रा सुखद हो सकती है।आज का उपाय - दुर्गासप्तशती का पाठ करें । गाय को पालक खिलाएं।शुभ रंग -हरा व नीला।भाग्य प्रतिशत-70%
12मीन- इस राशि में गोचर करते शनि व सूर्य बिजनेस के प्रति मङ्गलमय रहेंगे तथा बुध व शुक्र बड़ी आर्थिक सफलता दे सकते हैं।चन्द्रमा अष्टम है। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। छात्र कॅरियर को लेकर प्रसन्न रहेंगे।लव लाइफ में यात्रा कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा।आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व सप्त अन्न का दान करें।शुभ रंग -पीला व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-80%
