अध्यात्म

आज का राशिफल, 4 March 2026: होली के दिन रंगीन होगी इन दो राशियों की लव लाइफ, जानें किसे रहने होगा आज अलर्ट

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 4 March 2026 (बुधवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज होली के दिन आपका राशिफल क्या कहता है और आज आपका दिन कैसा रहने वाला है ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां 4 मार्च का दैनिक राशिफल मौजूद है।

Image

आज का राशिफल (pc: canva)

आज का राशिफल 4 March 2026 (बुधवार): आज होली है।प्रेम,रंग,उल्लास,मैत्री व सामाजिक समरसता का महान पर्व होली हम सबको जीवन में सप्तरंगी खुशियां देते हुए मिल जुलकर रहने की प्रेरणा देता है।दिन का आरम्भ घर के मंदिर में भगवान के चरणों में रंग अबीर लगाकर,फिर माता-पिता,बड़े भाई व सभी सदस्यों से होली खेलते हुए आगे बढ़ें।कृष्ण कर्ता केवलम।भगवान ही कर्ता हैं।हर उत्सव भगवान की स्तुति से शुरू करें। प्रेम से होली खेलें।सायंकाल प्रदोष काल में शिव मंदिर जाएं व भगवान शंकर के मंदिर में दीप जलाएं।आज चन्द्रमा सूर्य की राशि सिंह में है।बुधवार है।श्री गणेश उपासना अवश्य करें।श्री विष्णुसहस्रनाम से ही दिन की शुरुआत करें व रात्रि में शयन के पूर्व शिव उपासना से शुभ होली का समापन करें।अन्न दान करते रहें।

दैनिक राशिफ़ल 04 मार्च -

1) मेष- पँचम चन्द्रमा व तृतीय गुरु सफलता देंगे।राहु तनाव दे सकता है।बिजनेस के लिए आज का दिवस कुछ नया दायित्व निभाने का है। स्टूडेंट्स कॅरियर में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहेंगे।किसी न्यू बिज़नेस डील से बचें।जाँब बहुत महत्वपूर्ण है,प्रोमोशन के लिए थोड़ा परेशानी का समय है।आज का उपाय - भगवान शिव जी की उपासना करें।ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग -सफेद व लाल।भाग्य प्रतिशत-55%

2) वृष-आज छात्रों को कॅरियर में नवीन अवसर की सम्भावना है। चन्द्रमा चतुर्थ है।आज तो ऑफिस बंद है लेकिन जाँब में वर्क लोड के तनाव से बचें।अपने वर्क पर फोकस करें।किसी उच्चाधिकारी से सहयोग मिल सकता है।वाणी पर संयम रखें। आप कुछ विशेष फेमिली प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।नेत्र विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी। आज का उपाय --हनुमान जी की पूजा करते रहें।मन्दिर में हनुमान जी के विग्रह की 03 परिक्रमा करें। शुभ रंग --हरा व नीला।भाग्य प्रतिशत-65%

3) मिथुन-मङ्गल व बुध जमीन या मकान में निवेश करना चाहते हैं । चन्द्रमा तृतीय गोचर में है।आज का दिन बिजनेस के लिए लाभप्रद रहेगा। कल कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।लांग ड्राइव पर जाएंगे। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व फलों का दान करें।शुभ रंग --हरा व नीला।भाग्य प्रतिशत-65%

4) कर्क-स्टूडेंट्स कॅरियर में कुछ नवीन करने का प्रयास शुरू कर सकते हैं।द्वितीय चन्द्रमा शुभ है।वर्तमान जगह पर बहुत सफलता नहीं मिल रही है। बिज़नेस डील से भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में तनाव आ सकता है।स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं। गुड़ का दान करें।शुभ रंग -लाल व पीला।भाग्य प्रतिशत-65%

5) सिंह- चंद्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं।जाँब को लेकर खुश रहेंगे। परिवार की उन्नति में संत की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।छात्र समय का सही उपयोग करें।सही दिशा में पढ़ाई करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में संघर्ष है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।आज का उपाय --विष्णु उपासना करते रहें।शुभ रंग --हरा व पीला।भाग्य प्रतिशत-60%

6) कन्या- खष्ठम शुक्र व सूर्य बहुत महत्वपूर्ण है।व्यय भाव के चन्द्रमा मंगलमय हैं। घर में धार्मिक अनुष्ठान बहुत सुंदर है, यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे।स्वास्थ्य बेहतर रहेगा आज का उपाय --शिवलिंग को दुग्ध व जल अर्पित करें।अन्न दान करते रहें। शुभ रंग --पीला व सफेद।भाग्य प्रतिशत-55%

7) तुला- एकादश चन्द्रमा लाभ देंगे।छात्र कॅरियर डेवलपमेन्ट को लेकर प्रयासरत रहेंगे। बिजनेस में सफलता के लिए प्रयास करें ।आर्थिक सफलता आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।जो लोग बीपी या शुगर के पेशेंट हैं उनको आज खान पान में परहेज करना होगा।लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें।क्रोध से बचें। शुभ रंग -आसमानी व हरा।भाग्य प्रतिशत-65%

8) वृश्चिक-मङ्गल व सूर्य बहुत अनुकूल नहीं है।दशम चंद्रमा शुभ रहेंगे।जाँब को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान कल तक हो जाएगा।कर्क राशि के मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।माता -पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।भाग्य प्रतिशत-65%,

9) धनु- नवम चन्द्रमा मंगलमय हैं।जाँब में प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे। स्टडी और बेहतर करें।लव लाइफ से परेशान रहेंगे। बिजनेस में टेंशन का आगमन हो सकता है।जाँब में कल तक नवीन उत्तरदायित्व को लेकर उत्साह बना रहेगा आज का उपाय --घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें।इस कार्य को करने से दैहिक व भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। शुभ रंग --नारंगी व लाल।भाग्य प्रतिशत-75%

10) मकर-शनि तृतीय शुभ है।खष्ठम गुरु व अष्टम चन्द्रमा स्वास्थ्य के लिए बेहतर नहीं हैं।व्यवसाय पहले से अच्छा होगा। बहुत जल्द जाँब में परिवर्तन या प्रोमोशन संभावित है।छात्र कॅरियर को सही दिशा दे सकते हैं।हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।प्रेम में सुखद यात्रा होगी।जमीन या मकान क्रय करने का विचार आएगा।परिवार में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान फलदायी है।शुभ रंग --नीला व हरा।भाग्य प्रतिशत-60%

11) कुम्भ- सप्तम चन्द्रमा व द्वितीय शनि शुभ हैं।बिजनेस ग्रोथ के प्रयास करें।स्वास्थ्य से खुश रह सकते हैं। जाँब में नवीन प्रोजेक्ट आरम्भ करेंगे।किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से सही समय पर पूरा कर लेंगे। प्रेम जीवन बेहतर हो सकता है।वाहन प्रयोग पर ध्यान दें।योग करते रहें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। गाय माता को पालक व गुड़ खिलाएं। शुभ रंग --नीला व सफेद।भाग्य प्रतिशत-80%

12) मीन- मिथुन के गुरु व खष्ठम चन्द्रमा स्वास्थ्य के लिए शुभ है।संतान की प्रगति को लेकर खुश रहेंगे व उसे सही दिशा देंगे । आपके स्टडी प्रोग्रेस में टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा।यात्रा अच्छी रहेगी। वाहन या जमीन क्रय करने के संयोग बन सकते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज का उपाय ---तिल का दान करें।आज का शुभ रंग --लाल व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-80%

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article