अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 4 June 2023: मेष को दिक्कत तो मिथुन वालों को होगा नौकरी में लाभ, राशि जातक देखें अपने दिन का हाल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jun 4, 2023, 06:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal 4 June 2023 (राशिफल 4 जून): रविवार का दिन मिथुन और कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। हालांकि कुछ फैसले सूझ-बूझ से लेने की जरूरत पड़ सकती है। ज्योतिष अनुसार यहां देखें आपकी राशि आपके बारे में क्या कहती है, कैसा रहेगा आपका आज दिन और क्या करें क्या नहीं।

Image

Aaj ka Rashifal 4 June 2023

Aaj Ka Rashifal 4 June 2023, राशिफल 4 जून: आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि में अनुराधा के चतुर्थ चरण में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृश्चिक व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

आज का राशिफल, Horoscope today

1 मेष- आज चन्द्रमा का अष्टम भाव में व सूर्य का इस राशि से द्वितीय गोचर धन लाभ तो देगा लेकिन जाँब में परेशानी दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।तिल का दान करें। कार्य स्थल में तनाव रह सकता है।

2 वृष- आज का दिन जाँब में विशेष सफलता का है। सूर्य के इस राशि में गोचर धार्मिक कार्यों के लिए शुभ है। रुके धन का आगमन हो सकता है।बैंकिंग, आईटी व मीडिया से जुड़े लोग जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। गेंहू का दान करें।

3 मिथुन - गुरु का इस राशि से दशम व सूर्य का वृष में होना सफल करेगा। चन्द्रमा का खष्ठम गोचर स्वास्थ्य के लिए सफलता कारक है। बिजनेस में प्रगति होगी। मित्रों के सहयोग के कारण सफलता आसान है। जाँब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। अध्यात्म की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।

4 कर्क- इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का पंचम गोचर छात्रों के कॅरियर में उन्नति देगा। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल का दान करें।

5 सिंह-आज सूर्य का वृष व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों के लिए मंगलमय है जिससे वे नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों के सहयोग को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

6 कन्या- चन्द्रमा तृतीय व सूर्य नवम में आर्थिक सुख से प्रसन्नता देंगे। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।पिता का आर्शीवाद लें।

7 तुला- गुरु सप्तम दाम्पत्य जीवन के लिए मङ्गलमय है। शनि का पँचम गोचर शिक्षा में लाभ प्रदान कर रहे हैं। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

8 वृश्चिक- आज सूर्य का सप्तम तथा गुरु का इस राशि से खष्ठम गोचर स्वास्थ्य सुख में सफलता देगा। मङ्गल व शुक्र सफलता देगा। मकर राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। पिता का आशीर्वाद लें।

9 धनु- आज गुरु पंचम तथा सूर्य इसी राशि से खष्ठम जाँब के लिए अनुकूल हैं। सूर्य व गुरु उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

10 मकर- सूर्य वृष, राशि स्वामी शनि इस राशि से द्वितीय व चन्द्रमा इस राशि से एकादश गोचर कर रहे हैं। सन्तान के शिक्षा को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कुम्भ राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। सप्त अन्न का दान करें।

11 कुंभ- आज का दिन पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस का है। इस राशि में गोचर करता शनि, वृष राशि के सूर्य व वृश्चिक राशि के चन्द्रमा जाँब में प्रोमोशन सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

12 मीन- आज छात्रों के कॅरियर में इस राशि से द्वितीय गुरु व नवम चन्द्रमा मङ्गलमय हैं। गुरु व चन्द्रमा स्वास्थ्य समस्या को समाप्ति दे सकता है। यात्रा के प्रति सचेत रहें।पीला व लाल रंग शुभ है। सप्त अन्न का दान करें। माता-पिता का आशीर्वाद लें

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article