आज का राशिफल, 4-January-2026: आज खुलेगा इन 5 राशियों का नसीब, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 4 जनवरी का दिन रविवार
- Authored by: सुजीत जी महाराज
- Updated Jan 4, 2026, 07:21 AM IST
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 4-January-2026 (रविवार) सिंह से लेकर मेष राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज 4 जनवरी 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है , यह आप आज के राशिफल से जान सकते हैं। राशिफल के माध्यम से आप दिन में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?
4 जनवरी का राशिफल
आज का राशिफल 4-January-2026 (रविवार): आज से पवित्र माघ माह आरंभ हो गया। माघ पुण्य प्राप्ति के महान अवसर देता है। इस महीने लोग संगम के तट पर महीने भर साधना करते हैं। इस माह तिल दान का बहुत महत्व है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज रविवार है। सूर्योपासना और गायत्री मंत्र के जप से इस माह के सूर्योदय का सम्मान करें। पूरे 30 दिन सात्विक रहें, ईश्वर के प्रति समर्पित रहें और हर पल भगवान को अर्पित करने का संकल्प लें। ठंड का मौसम है । कम्बल और ऊनी वस्त्र का दान करें।
मेष राशि का आज का राशिफल
नव वर्ष के चतुर्थ दिवस पर चंद्रमा-गुरु एकसाथ तृतीय गोचर में हैं। स्टूडेंट्स अपने परफॉर्मेंस को लेकर खुश रहेंगे। पढ़ाई पर ज्यादा समय दें क्योंकि आपका वर्क भी महत्वपूर्ण है। जॉब में किसी नवीन कार्य की शुरुआत लाभ देगी। माघ माह में शुभता और सफलता के लिए ध्यान का अभ्यास करें। जॉब में परिवर्तन के लिए समय ठीक है। करियर और परिवार में सकारात्मक बदलाव आएंगे।
उपाय: गाय को पालक खिलाएं। कम्बल दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
जॉब में नवीन प्रोजेक्ट्स मिलने की संभावना है। बिजनेस से प्रसन्न रहेंगे। छात्र करियर के प्रति सिंसियर रहेंगे। क्रोध पर संयम रखें। राहु लव लाइफ में तनाव दे सकते हैं। संतान की शिक्षा को सफल करने में लगे रहेंगे। सेहत से चिंतित रहेंगे।
उपाय: शिव पूजा करें और शिवलिंग पर कुश-जल अर्पित करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा और गुरु इसी राशि में हैं। जॉब से संबंधित कुछ बड़ा कार्य होने वाला है। बिजनेस सफल रहेगा। रुका सरकारी काम पूरा होगा। जॉब में प्रमोशन से खुश रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा इमोशन में न पड़ें। सेहत अच्छी रहेगी। करियर में सकारात्मक बदलाव आएंगे।
उपाय: कम्बल दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
कर्क राशि का आज का राशिफल
जॉब में अब परिवर्तन का समय आ गया है। चंद्रमा-गुरु व्यय भाव में हैं। न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट में मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। धन आगमन और व्यय का असंतुलन परेशान करता है। स्टूडेंट्स को करियर में बेहतर परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। सेहत से खुश रहेंगे।
उपाय: शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। दीपदान करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: लाल और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि का आज का राशिफल
बिजनेस से खुश रहेंगे। मित्रों की मदद से सफलता मिलेगी। लव लाइफ में मधुरता बढ़ाने के लिए डिनर पर जाएं। स्टूडेंट्स ऊर्जा का सही उपयोग करेंगे। सही दिशा में काम करें। जॉब तनाव छोड़ दें। सेहत में कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है।
उपाय: अन्न दान करें। सूर्योपासना करें। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 3 बार पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
कन्या राशि का आज का राशिफल
जॉब में हर कार्य गंभीरता से करें। कार्यों के प्रति लापरवाही न हो। व्यवसाय में लाभ संभव है। न्यू बिजनेस डील सफल करेगी। आकस्मिक धन आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। गृह निर्माण पर कार्य उत्तम रहेगा। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के लिए समय निकालें।
उपाय: सप्त अन्न दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा और गुरु नवम भाग्य भाव में हैं। जॉब में प्रमोशन का विचार डिस्टर्ब कर रहा है। जॉब चेंज के लिए गहन विचार करें। लव लाइफ सुंदर और आकर्षक रहेगी। घूमने जाएंगे। यह यात्रा मन को रोमांच और तनाव मुक्त रखेगी। लिवर पेशेंट खान-पान में परहेज करें।
उपाय: हनुमान जी के मंदिर जाएं और 3 परिक्रमा करें।
शुभ रंग: नीला और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
मित्रों संग धार्मिक यात्रा का सुख मिलेगा। मन आध्यात्मिक उन्नयन से आनंदित रहेगा। जॉब में प्रमोशन की आशंकाएं दूर होंगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: गाय को गुड़-पालक खिलाएं।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
धनु राशि का आज का राशिफल
स्टूडेंट्स करियर के लिए डिसीजन मेकिंग पॉवर बेहतर करेंगे। स्टडी के प्रति सीरियस रहेंगे। लव लाइफ और स्टडी में बैलेंस बनाएं। पढ़ाई ज्यादा महत्वपूर्ण है। बिजनेस वर्क में वृद्धि होगी। सेहत उत्तम रहेगी।
उपाय: घर में तुलसी को जल अर्पित करें और पत्ते भगवान विष्णु को चढ़ाएं।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 75%
मकर राशि का आज का राशिफल
कार्यों की अधिकता में मन का संतुलन जरूरी है। आप आशावादी और मनोबल के धनी बनें। छात्र करियर से खुश रहेंगे। सकारात्मक सोच से जीवन सही दिशा मिलेगी। धार्मिक यात्रा संभव है। लव लाइफ में दूरियां व्यथित करेंगी। सेहत उत्तम रहेगी।
उपाय: शिवलिंग को मधु-गन्ने का रस और बेलपत्र अर्पित करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 75%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
शनि द्वितीय भाव में हैं। चंद्रमा पांचवें छात्रों के लिए मंगलमय है। जॉब वर्क सही समय पर पूरा करें। स्टूडेंट्स कोर्स टालने से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। सेहत खराब हो सकती है।
उपाय: भगवान शिव को मधु-गंगा जल अर्पित करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
मीन राशि का आज का राशिफल
बिजनेस में प्रोग्रेस के रास्ते बनेंगे। चंद्रमा और गुरु चतुर्थ गोचर में हैं। जॉब से खुश रहेंगे। कार्य पद्धति सही रखें। सहयोगियों का योगदान रहेगा। लव लाइफ में मृदुल वाणी सुख देगी। सेहत उत्तम रहेगी।
उपाय: कम्बल दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।