अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : मार्च के अंतिम दिन चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, होगा महालाभ

Aaj Ka Rashifal 31 March 2026 (आज का राशिफल): आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि सुबह तक है, इसके बाद चतुर्दशी लग जाएगी।चन्द्रमा सिंह राशि में स्थित हैं। मंगलवार का दिन है, इसलिए हनुमान जी की स्तुति विशेष फलदायी मानी गई है। आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, आइए 31 मार्च के राशिफल से जानते हैं।

Image

31 मार्च का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 March 2026 (आज का राशिफल): 31 मार्च दिन मंगलवार को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 6 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी लग जाएगी। नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी दोपहर 3 बजकर 20 तक रहेगा। इसके बाद उत्तराफाल्गुनी लग जाएगा। योग गण्ड दोपहर 3 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। वहीं, करण तैतिल सुबह 6 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। इसके बाद गर करण शुरू हो जाएगा, जो शाम 6 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वणिज शुरू हो जाएगा।

रात 9 बजकर 32 तक चंद्रमा सिंह राशि में केतु के साथ रहेंगे। मेष में शुक्र और मिथुन में गुरु रहेंगे। मीन में सूर्य और शनि रहेंगे। मंगल, बुध और राहु कुंभ में रहेंगे। इस समय जल, अन्न और मिष्ठान का दान करना अत्यंत पुण्यकारी रहेगा। शनि मीन राशि में हैं, इसलिए कुम्भ, मीन और मेष राशि के लोगों को विशेष रूप से दान-पुण्य करते रहना चाहिए। तिल का दान कष्टों को दूर करेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम, श्री सूक्त और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने से धन और सुख में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा का पंचम भाव में गोचर छात्रों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। आईटी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने कार्यों में प्रगति देखने को मिलेगी। बिजनेस करने वाले लोग भी आज अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। परिवार में किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है और परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं। हालांकि, कार्यों में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए आपको अपने इमोशन पर नियंत्रण रखना होगा। लव लाइफ में थोड़ी निराशा महसूस हो सकती है, इसलिए संयम बनाए रखें।

उपाय: भगवान भास्कर जी की उपासना करें।

शुभ रंग: पीला व नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 70%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

आज का दिन जॉब में प्रमोशन या नई अपॉरचुनिटी मिलने का संकेत दे रहा है। गुरु का द्वितीय भाव में गोचर आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। परिवार में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हो सकता है, जिससे घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आपको अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि छोटी-छोटी बातें विवाद का कारण बन सकती हैं। छात्र वर्ग के लिए आज का दिन पढ़ाई में ध्यान लगाने का है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आर्थिक रूप से भी संतोषजनक स्थिति बनी रहेगी।

उपाय: चावल व फलों का दान करें।

शुभ रंग: सफेद व नीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

गुरु का इसी राशि में गोचर और शनि का दशम भाव में होना आपके करियर और व्यवसाय के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण बना रहा है। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं और प्रमोशन के संकेत भी मिल रहे हैं। जो लोग नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। रुका हुआ कोई सरकारी कार्य भी आज पूरा हो सकता है। छात्र वर्ग को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन अधिक इमोशनल होने से बचें।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न दान करें।

शुभ रंग: नीला व बैंगनी

भाग्य प्रतिशत: 75%

कर्क राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा का द्वितीय भाव में गोचर आपको धार्मिक गतिविधियों की ओर प्रेरित करेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। बिजनेस में अभी आपको मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है, इसलिए धैर्य रखना जरूरी है। धन निवेश के लिए समय अनुकूल है, जिससे भविष्य में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। लव लाइफ में कोई नया मोड़ आ सकता है, जो आपके रिश्ते को नया रूप देगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खान-पान का ध्यान रखें।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: सफेद व नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 66%

सिंह राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा आपकी ही राशि में स्थित है, जिससे आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी। जॉब में आपको कोई नया और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिससे आपके करियर को नई दिशा मिलेगी। बिजनेस में भी प्रगति के संकेत हैं और किसी बड़े अवसर से लाभ हो सकता है। लव लाइफ आज काफी अच्छी रहेगी और पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा, लेकिन मन को एकाग्र रखने के लिए योग और ध्यान करना लाभकारी रहेगा।

उपाय: श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: पीला व नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 85%

कन्या राशि का आज का राशिफल

आज बिजनेस में आपकी स्थिति मजबूत बनी रहेगी और जॉब में प्रमोशन के अच्छे योग बन रहे हैं। आपकी मेहनत और आत्मबल ही आपको सफलता की ओर ले जाएगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे। लव लाइफ में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और रिश्ते में मिठास आएगी। छात्र वर्ग के लिए दिन अनुकूल है और उन्हें अच्छे परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन नियमित दिनचर्या बनाए रखें।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: हरा व आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा का एकादश भाव में गोचर आपकी आय और लाभ के नए रास्ते खोल सकता है। जॉब और बिजनेस दोनों में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। लव लाइफ आकर्षक और रोमांटिक रहेगी, लेकिन ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचना जरूरी है। आज की गई यात्रा आपके मन को खुशी और सुकून देगी। खान-पान का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि लापरवाही स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और जलाभिषेक करें।

शुभ रंग: नीला व बैंगनी

भाग्य प्रतिशत: 85%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा का दशम भाव में गोचर आपके करियर को मजबूती देगा। जॉब में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और लंबे समय से चली आ रही चिंताएं भी समाप्त होंगी। बिजनेस में भी समस्याओं का समाधान मिलेगा और नई दिशा मिलेगी। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम होने से माहौल सकारात्मक रहेगा। लव लाइफ में संतुलन बना रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

उपाय: भगवान शंकर जी की उपासना करें और पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: सफेद व नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा का नवम भाव में गोचर आपके भाग्य को मजबूत करेगा। जॉब और बिजनेस दोनों में सफलता मिलने के योग हैं। छात्र वर्ग को पढ़ाई में ध्यान देना होगा, तभी सफलता मिलेगी। लव लाइफ में संतुलन रहेगा, लेकिन कुछ छोटी परेशानियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पेट से संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें।

उपाय: शिवपुराण का पाठ आरम्भ करें और शिव जी को मधु, जल व बेलपत्र अर्पित करें।

शुभ रंग: सफेद व पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

मकर राशि का आज का राशिफल

आज सूर्य और शनि का तृतीय भाव में गोचर आपको कार्यों में सफलता दिलाएगा। जॉब में नए अवसर मिल सकते हैं और बड़े प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। जीवन में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक सोच बनाए रखें। लव लाइफ में भावुकता से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।

उपाय: ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का पाठ करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: आसमानी व हरा

भाग्य प्रतिशत: 60%

कुंभ राशि का आज का राशिफल

आज शनि और सूर्य का प्रभाव आपकी राशि के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपने प्रोजेक्ट समय पर पूरा कर लेंगे। जॉब में काम का दबाव अधिक रहेगा, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। उच्चाधिकारियों का सहयोग पाने के लिए प्रयास करें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और दिनचर्या संतुलित रखें।

उपाय: श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें और ऊनी वस्त्र का दान करें।

शुभ रंग: नीला व हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

मीन राशि का आज का राशिफल

आज गुरु का चतुर्थ भाव में और सूर्य-शनि का इसी राशि में गोचर आपके जीवन में स्थिरता लाएगा। जॉब में सफलता मिलेगी और लंबे समय से रुके हुए कार्य अब पूरे होने की दिशा में बढ़ेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान रखना होगा, खासकर पेट से जुड़ी समस्याओं से बचें। लव लाइफ सामान्य रहेगी, इसलिए धैर्य और समझदारी बनाए रखें।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और कंबल का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी व सफेद

भाग्य प्रतिशत: 60%

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article